लाइव न्यूज़ :

बिहार में सुशांत सिंह चुनाव का मुद्दा नहीं, फड़नवीस बोले- न्याय दिलवाना काम, हमारे कार्यकर्ता पत्थर से पानी निकालने वाले हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2020 18:43 IST

देवेंद्र फड़नवीस ने बिहार भाजपा के नेताओं से कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों को नीचे स्तर तक ले जाने की जरूरत है. हमें विश्वास है हम काम करेंगे और विजय भी हासिल करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं की जोश को जगाते हुए आह्वान किया कि हमारे कार्यकर्ता पत्थर से पानी निकालने वाले हैं.संबोधन में कहा कि वे 25-26 अगस्त को बिहार आने वाले हैं. इसके बाद पार्टी जहां चाहे वहां लगाएगी हम काम करेंगे. देश में नरेंद्र मोदी औऱ बिहार में एनडीए सरकार रही तो बिहार को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है.

पटनाः बिहार भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से शुरू हो गई. इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस ने रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं की जोश को जगाते हुए आह्वान किया कि हमारे कार्यकर्ता पत्थर से पानी निकालने वाले हैं.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे 25-26 अगस्त को बिहार आने वाले हैं. इसके बाद पार्टी जहां चाहे वहां लगाएगी हम काम करेंगे. हम एक कार्यकर्ता हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात मिहनत करेंगे. देवेंद्र फड़नवीस ने बिहार भाजपा के नेताओं से कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों को नीचे स्तर तक ले जाने की जरूरत है. हमें विश्वास है हम काम करेंगे और विजय भी हासिल करेंगे.

कहा कि यह चुनाव बिहार के भाग्य को बदलेगा

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार के भाग्य को बदलेगा. देश में नरेंद्र मोदी औऱ बिहार में एनडीए सरकार रही तो बिहार को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. भाजपा नेता फड़नवीस ने सीता मैया, गुरुगोविंद सिंह, चाणक्य, सम्राट अशोक को याद कर अपने आप को बिहार से जोड़ने की पूरी कोशिश की.

उन्होंने गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र की तरफ से बिहार के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट में या फिर बाढ़ में आमलोगों के साथ खड़ा रहने का काम किया है. कोरोना संकट में बाहर से आने वाले मजदूरों की केंद्र की सरकार और बिहार की सरकार ने खूब मदद की है.

राज में बिहार 25-30 साल पीछे चला गया

लालू के राज में बिहार के लोग प्रताड़ित होते रहे. इनके राज में बिहार 25-30 साल पीछे चला गया. लेकिन पिछले 15 सालों में बिहार में काफी काम हुए हैं. पिछले 15 सालों में पटरी पर लाने का काम किया है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का काम बिहार की सरकार ने किया है.

उन्होंने कहा कि जब से मोदी की सरकार केंद्र में आई उसके बाद बिहार उनके एजेंडे में रहा है. कई विकास की योजनायें बिहार में आई हैं. इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. वैसे हर चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. अगर किसी राज्य में सबसे अधिक युवा हैं वह बिहार है. यही युवा विकसित बिहार का सपना साकार करेंगे. वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को तीन चौथाई सीट मिलने का दावा किया.

फड़नवीस ने सुशांत सिंह राजपूत केस, कंगना रनौत के खिलाफ BMC की कार्रवाई जैसे मुद्दों पर बात की. बिहार चुनाव में बीजेपी के प्रभारी देवेंद्र ने कहा कि सुशांत सिंह का मुद्दा चुनाव का मुद्दा नहीं है. वह बिहार के ही नहीं, देश के बेटे थे. साथ ही कंगना रनौत के पीओके वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि मुंबई की पीओके से तुलना नहीं की जा सकती. ऐसा कहना गलता था.

टॅग्स :बिहारदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार विधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजेडीयूसुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतमुंबईउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा