लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः शराब, कानून-व्यवस्था और रोजगार पर जमकर हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2021 15:48 IST

सदन की बैठक शुरू होने से पहले दो दिन पूर्व सुपौल में एक ही परिवार के पांच लोगों के आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देसहारा इंडिया के निवेशकों को भुगतान नहीं किए जाने का मामला विधानसभा में उठा। सरकार ने इसपर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।3000 वृद्धावस्था पेंशन की गारंटी करने की मांग की।

पटनाः बिहार विधानमंडल के चालू बजट सत्र के दौरान आज संपूर्ण विपक्ष विभिन्न मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है।

 

नीतीश सरकार के एक मंत्री के भाई के स्कूल कैंपस से शराब की बरामदगी मामले को लेकर विपक्ष हमलावर है। शनिवार को हुए जबर्दस्त हंगामे के बाद आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें अवैध शराब की बिक्री रोकने को लेकर सदन में हो रहे हंगामे पर चर्चा हुई, साथ ही मंत्री रामसूरत राय का भी मामला उठा।

हालांकि सदन की बैठक शुरू होने से पहले दो दिन पूर्व सुपौल में एक ही परिवार के पांच लोगों के आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए गए। भाकपा-माले विधायकों ने कहा सरकार की योजनाएं कहां चल रही हैं और इससे किसे फायदा हो रहा है। यह सुपौल की हृदय विदारक घटना से समझा जा सकता है।

वहीं सहारा इंडिया के निवेशकों को भुगतान नहीं किए जाने का मामला विधानसभा में उठा। प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा विधायक संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि निवेशकों को निवेश अवधि पूरी होने के बावजूद सहारा इंडिया की तरफ से भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सरकार ने इसपर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान माले विधायकों ने नल-जल योजना के तहत चल रही वसूली को बंद करने तथा कम से कम 3000 वृद्धावस्था पेंशन की गारंटी करने की मांग की। माले विधायकों ने कहा कि सरकार आज सभी बैंकों को निजीकरण पर जोर दे रही है, जिसके कारण बैंक में दो दिन तक देशव्यापी हड़ताल पर है। इसी तरह कबीर अंत्येष्टी योजना का लाभ भी लोगों को समय पर नहीं मिल पाता है। इस दौरान हंगामा भी हुआ और शून्यकाल के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा