लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Khabar: लॉकडाउन के बीच जहानाबाद में घर में राशन ना होने का कारण बच्चों ने खाया मेंढक, वायरल वीडियो के बाद गरमायी राजनीति 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2020 16:16 IST

बताया जाता है कि वीडियो में दिख रहे बच्चे और महिला ने यह बयान दिया है कि बच्चे भोजन की कमी से मेंढक पकड़कर खा रहे हैं. जिसके बाद ये सरकार और प्रशासन के सारे दावों की पोल खोल रही है.

Open in App
ठळक मुद्देवायरल हो रहे इस हो रही वीडियों में बच्चा बता रहा है कि सरकार ने सभी कुछ बंद कर दिया है. जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ के रामगढ मोहल्ले में बच्चे गंदे पानी से मेंढक पकड़कर खा रहे हैं.

पटना: लॉकडाउन में घर में राशन ना होने के कारण बिहार के जहानाबाद जिले के बच्चों के द्वारा मेंढक पकड़कर खाने का मामला सामने आने के बाद खलबली मच गया है. सोशल मीडिया में बच्चों द्वारा गंदे पानी से मेंढक निकाल कर खाने के वायरल वीडियो पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इसे शरारती तत्वों की साजिश बताया है. डीएम नवीन कुमार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 

बताया जाता है कि वीडियो में दिख रहे बच्चे और महिला ने यह बयान दिया है कि बच्चे भोजन की कमी से मेंढक पकड़कर खा रहे हैं. जिसके बाद ये सरकार और प्रशासन के सारे दावों की पोल खोल रही है. वायरल हो रहे इस हो रही वीडियों में बच्चा बता रहा है कि सरकार ने सभी कुछ बंद कर दिया है. 

जिसके कारण घर में आनाज नहीं है. ऐसे में वह मेढक के सहारे ही अपनी जिंदगी को आगे बढ़ा रहा है और पिछले 4 दिनों से मेंढक पकड़ के खा रहा है. इसके साथ ही बच्चे ने ये भी बताया कि कैसे वह मेढक पकड़ कर कैसे खाने लायक बनाता है. बच्चे ने बताया कि वह आस-पास से पहले मेंढक पकड़ते हैं. जिसके बाद वे उन मेंढकों की चमडी को निकालते हैं. इसके बाद उसे आग में भूजते हैं फिर उसे खाते हैं. 

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ के रामगढ मोहल्ले में बच्चे गंदे पानी से मेंढक पकड़कर खा रहे हैं. कोई इन बच्चों से पूछ रहा है कि मेंढक क्यों पकड़ रहे हो? इसका क्या करोगे? बच्चे पूछनेवालों को बता रहे हैं कि घर में चार दिनों से खाना नहीं है, मेंढक ही खाते हैं. भूख से बुरा हाल है हमारा.

वहीं, इस घटना की तस्वीर और खबर को रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, शर्म को भी शर्म आ जाए ऐसा दृश्य देखकर, लेकिन पता नहीं आपको दया क्यों नही आती! कुछ तो कीजिए सर जी. वहीं इस तस्वीर और वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन का कहना है कि वीडियो देखकर पता चलता है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा इसकी रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन की छवि धूमिल किए जाने की कोशिश की जा रही है. 

डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा संज्ञान में लिया गया और उस स्थान पर जाकर निरीक्षण किया गया. जिस महिला ने यह बयान दिया है कि बच्चे भोजन न होने से मेंढक खा रहे हैं, उसके घर में छापेमारी की गई. छापेमारी में उसके घर में पर्याप्त मात्रा में चावल, आटा तथा दाल आदि खाद्यान्न सामग्री मिली है. ऐसे में प्रशासन का कहना है कि बच्चों ने कहा कि वे लोग प्रतिदिन कम्युनिटी किचेन में जाकर सुबह-शाम खाना खा रहे हैं. कुछ लोग साजिश के तहत इस प्रकार का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं.  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा