लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: तेजस्वी यादव ने बोला नीतीश कुमार पर हमला, कहा- वह मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 21, 2020 10:54 IST

तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर राज्य में बेरोजगारी, पलायन, गरीबी से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा था कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं और बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर फिर से हमला बोला है। उन्होंने नीतीश को मानसिक और शारीरिक रूप से थकना बताया है। 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर हैं। सत्तापक्ष व विपक्ष एक दूसरे के ऊपर तीखे तीर छोड़ रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर फिर से हमला बोला है। तेजस्वी सीएम नीतीश को लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर घेर रहे हैं। साथ ही साथ वह युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने नीतीश को मानसिक और शारीरिक रूप से थकना बताया है। 

तेजस्वी यादव ने कहा, 'नी​तीश कुमार जी मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं। नीतीश कुमार 15 साल शासन करने के बाद कह रहे हैं कि नौकरी देने का पैसा कहां से आएगा? उनको बताना चाहिए कि जो 60 घोटाले इन लोगों ने किए हैं वो लगभग 30,000 करोड़ बिहार के बजट का पैसा है, वो कहां गया।'

इससे पहले भी उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर राज्य में बेरोजगारी, पलायन, गरीबी से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा था कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं और बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं। भागलपुर के कहलगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि राज्य में भुखमरी, बेरोजगारी और पलायन में बेतहाशा इजाफा हुआ है और कोरोना काल में नीतीश ने राज्य के लोगों के साथ मजाक किया। 

उन्होंने कहा था, 'नीतीश जी न तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिला पाये और ना ही विशेष पैकेज ले सके और वे जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। 500 करोड़ रूपये के आवंटन के बाद भी प्रस्तावित विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिये वर्षों बाद भी जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाया। मैं ठेठ बिहारी हूं तथा मेरा डीएनए पूरी तरह शुद्ध है। मैं जो वादा करता हूं उसे पूरा कर दिखाउंगा।' 

उन्होंने दावा किया है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर वह राज्य के दस लाख बेरोजगार नौजवानों को सबसे पहले नौकरी और रोजगार के अवसर दिलायेंगे। नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिये समान वेतन दिया जाएगा तथा वृद्धा पेंशन को बढ़ाया जाएगा। उनकी सरकार बनने पर सनोखर को प्रखंड का दर्जा दिया जाएगा तथा क्षेत्र की जर्जर सड़कों का सूरत बदल दिया जाएगा। राज्य में पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। 

आपको बता दें, राज्य में चुनाव 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं और तीन चरणों में होंगे। वहीं, नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चली। प्रदेश विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा