लाइव न्यूज़ :

बिहार: शराबबंदी को लेकर एक्शन मोड में नीतीश सरकार, 16 नवंबर को करेंगे उच्च-स्तरीय बैठक

By रुस्तम राणा | Updated: November 8, 2021 15:03 IST

राज्य में शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार 16 नवंबर को उच्च-स्तरीय बैठक करेगी। जहरीली शराब से मौत होने के बाद लगातार नीतीश कुमार सरकार की किरकरी हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार सूबे में शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने का अभियान चलाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देशराबबंदी को लेकर सरकार दोबारा चलाएगी अभियानशराब के सेवन के खिलाफ जनता को किया जाएगा जागरुक

बिहार में लगातार शराबंदी को लेकर आलोचना झेल रही नीतीश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले में बिहार सरकार 16 नवंबर को उच्च-स्तरीय बैठक करेगी। जहरीली शराब से मौत होने के बाद लगातार नीतीश कुमार सरकार की किरकरी हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार सूबे में शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने का अभियान चलाएगी। सरकार शराबंदी को लेकर सख्त हो गई है। अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब के सेवन के खिलाफ जागरुकता फैलाने का अभियान पुनः शुरू करेगी। 

सरकार एकबार फिर से चलाएगी अभियान

इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने में के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया है कि शराबबंदी को लेकर जगह जगह छापे मारे जा रहे हैं। अगर कोई इस तरह के गैर कानूनी कार्य कर रहा है तो ये दुख की बात है। इसके खिलाफ एक बार से अभियान चलाना जरूरी है। 

जहरीली शराब से मौत के बाद उठा है यह मुद्दा

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही जहरीली शराब पीने से बिहार के गोपालगंज में 17, बेतिया में 13 और मुजफ्फरपुर में 6 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सीवान में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मुद्दे पर जब नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि गड़बड़ चीज पीजिएगा तो यही सब ना होगा। उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने उन्हें घेरा था। इस घटना के बाद से ही राज्य में यह मुद्दा फिर उठा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा