लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बयान पर सियासी बवाल, राजद का निशाना, माफी मांगने का कहा, जानिए क्या कहा था

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2020 21:47 IST

बिहार विधानसभा चुनावः राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि एनडीए ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद कश्मीर के आतंकियों के बिहार में शरण लेने की बात कही गई थी. केंद्र से कश्मीर संभल नहीं रहा और अब वे बिहार की जनता को आतंकी बता रहे हैं. अगर बिहार में राजद की सरकार बनेगी, तो कश्मीर के आतंकवादी बिहार में पनाह लेंगे.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी जनसभा में बिहार में कश्मीर आतंकी के पनाह वाले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के बयान पर सियासी बवाल मच गया है.

नित्यानंद राय के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद कश्मीर के आतंकियों के बिहार में शरण लेने की बात कही गई थी. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि एनडीए ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है.

आरोप लगाया कि नित्यानंद राय गृह युद्ध कराना चाह रहे हैं. केंद्र से कश्मीर संभल नहीं रहा और अब वे बिहार की जनता को आतंकी बता रहे हैं. भाजपा को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. यहां बता दें कि महनार में जदयू प्रत्याशी के नामांकन के बाद हुई सभा में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद पर गंभीर आरोप लगाया था, उन्होंने कहा था कि सत्ता के लिए वो (राजद) किसी से भी समझौता कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में राजद की सरकार बनेगी, तो कश्मीर के आतंकवादी बिहार में पनाह लेंगे.

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने सभा के संबोधन के क्रम में कहा कि अगर बिहार में अगर राजद की सरकार बनेगी, तो कश्मीर से जिस आतंकवादी का सफाया किया जा रहा है, वे वहां से आकर बिहार की धरती पर पनाह लेने लगेंगे. लेकिन ऐसा हम होने नहीं देंगे.

नित्यानंद राय ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा हमारे जिम्मे सौंपी है, गृहमंत्री ने सीमा हमारे जिम्मे सौंपी है. हम आने नहीं देंगे, यही सही है. लेकिन उसका मंसूबा यही होगा कि वह सत्ता के लिए कुछ भी समझौता कर लेंगे. हम तलवार से भी लड़ते हैं तो हाथ से भी लड़ते हैं. हमारी सेना सीमा की सुरक्षा हथियार से करती है, तो हाथ से भी सीमा की सुरक्षा करती है. हथियार चलाने की पाबंदी लगी थी तो हाथ को हथियार बनाकर चीन के छक्के छुड़ा दिया था हमारी सेना ने.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गृह मंत्रालयपाकिस्तानआतंकवादीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा