लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: बिहार में सियासत शुरू, लालू यादव का ट्वीट, खांटी अंदाज में पहेली बुझाई है, बुझो तो जाने!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2020 19:35 IST

ट्वीट के माध्यम से लालू प्रसाद यादव लगातार हमला बोल रहे हैं. वहीं प्रवासी मजदूरों को भी लेकर लालू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला था. 

Open in App
ठळक मुद्देइसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव ने एकबार फिर से ट्वीट कर अपने खाटी अंदाज में पहेली बुझाई है. उन्होंने ट्वीट करते हुए पूछा है कि देश के किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री 83 दिनों से घर के बाहर नहीं निकला है. कोरोना काल में लालू जो पहेली बुझा रहे हैं, वह दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला है.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ट्वीट के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई है. लालू यादव कोरोना संकट के इस काल में बिहार के नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. ट्वीट के माध्यम से लालू प्रसाद यादव लगातार हमला बोल रहे हैं. वहीं प्रवासी मजदूरों को भी लेकर लालू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला था. 

इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव ने एकबार फिर से ट्वीट कर अपने खाटी अंदाज में पहेली बुझाई है. कोरोना काल में लालू जो पहेली बुझा रहे हैं, वह दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला है. उन्होंने ट्वीट करते हुए पूछा है कि देश के किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री 83 दिनों से घर के बाहर नहीं निकला है.

लालू ने कहा है कि कोरोना भले ही ना भागा हो लेकिन मुख्यमंत्री जनता को मझधार में छोड कर भाग गए हैं. राजद प्रमुख ने नीतीश कुमार को रणछोड़ बताते हुए तंज कसा है. बूझो तो जाने?

उधर, लालू यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि आप चारा खाने एवं अलकतरा पीने की वजह से लॉक डाउन में लॉकअप में हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बूझो तो जाने?, किस प्रदेश के मुख्यमंत्री दम्पत्ति का पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री रहा है. जो हर आपदा में मौज मस्ती के लिए बिहार की जनता से कोसों दूर रहता है. आप चारा खाने एवं अलकतरा पी जाने के कारण लॉक डाउन में लॉकअप में हैं. इसलिए आप वीडियो कॉन्फ्रेंस से मिल भी नही पा रहे हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारपटनालालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा