लाइव न्यूज़ :

तेजस्‍वी यादव से हुई बड़ी भूल, प्रथम मुख्‍यमंत्री श्री बाबू की पुण्‍यति‍थि पर अनुग्रह बाबू की तस्‍वीर को किया नमन, मचा सियासी बवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2021 19:09 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव नये झमेले में पड़ गए हैं। तेजस्वी ने बिहार के पहले प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू के पुण्यतिथी पर अनुग्रह नारायण सिंह का फोटो लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे तेजस्वी ने श्रीबाबू को याद किया तो जदयू को नागवार गुजर रहा है।अब तस्वीर लगाने में हुई मानवीय भूल को मुद्दा बनाया जा रहा है। जदयू को जवाब देना चाहिये कि नीतीश कुमार क्यों नहीं श्रीबाबू जैसे महापुरूषों को याद करते हैं?

पटना,31 जनवरीबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव नये झमेले में पड गये हैं। दरअसल, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ। श्रीकृष्ण सिंह जी की आज पुण्यतिथि है। बिहार केसरी श्री बाबू की पुण्य तिथि पर बिहार के लोग नमन कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने भी बिहार के पहले प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू के निधन पर नमन किया। जहां नेता प्रतिपक्ष से बड़ी भूल हो गई। 

उन्होंने बिहार केसरी डॉ० श्रीकृष्ण सिंह की जगह अनुग्रह नारायण सिंह की फोटो लगा श्रद्धांजलि दे दी। हालांकि उनका यह ट्वीट सुबह किया गया था, लेकिन किसी की नजर इसपर नहीं गई कि आखिर फोटो अनुग्रह बाबू का है या बिहार केसरी की। नतीजतन जदयू-भाजपा को तेजस्वी पर हमला बोलने का नया मौका मिल गया है। वहीं, आज शाम होते-होते जदयू की नजर इसपर पड़ ही गई। 

फिर क्या था, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने अपने ट्वीट में ये जरूर कहा कि गलती आपके सोशल मीडिया एक्सपर्ट की है, लेकिन इल्जाम तो आप पर ही लगेगा। उन्होंने दो ट्वीट करते हुए लिखा कि पुण्यतिथि श्रद्धेय डॉ० श्रीकृष्ण सिंह का और फोटो श्रद्धेय स्व० अनुग्रह बाबू का ज्ञान से घृणा अथवा सामाजिक घृणा का प्रकटीकरण है।

वह फिर आगे लिखते हैं, भाड़े का ज्ञान ने किया विस्फोट, लेकिन गुनाहगार आप ही माने जायेंगे? राजनैतिक पर्यटक कैसे जानेंगे, बिहार के महापुरुषों को? आप तो भ्रष्टाचारी, जेल में बंद अपराधी को ही जानते हैं। उधर, राजद नेताओं ने सफाई दी है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद ग्राफिक्स डिजायन नहीं करते। उनके ट्वीट के लिए ग्राफिक्स डिजायन करने वाले से गलती हुई। महत्वपूर्ण बात ये है कि तेजस्वी की भावना क्या है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीरज कुमार के अराध्य नीतीश कुमार ने श्रीबाबू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का एक शब्द कहने की जहमत नहीं उठाई। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा