लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को दो दिन में छोड़ वापस कांग्रेस में लौटे 'नेताजी', पार्टी ने कहा- 'बीजेपी क्या कर रही है, ये इसका उदाहरण है'

By विनीत कुमार | Updated: December 5, 2019 10:49 IST

कांग्रेस में लौटे वसंत कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें अचानक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास ले जाया गया और बीजेपी का सदस्य बना दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी को दो दिन में छोड़ वापस कांग्रेस में लौटे आर वसंत कुमारकांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया उसके नेताओं को गलत तरीके से पार्टी में शामिल करने का आरोप

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर जारी उपचुनाव के बीच दो दिन पहले बीजेपी से जुड़े एक कॉरपोरेटर आर वसंत कुमार वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए हैं। वसंत कुमार ने साथ ही आरोप लगाया है कि उन्हें अचानक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास ले जाया गया और बीजेपी का सदस्य बना दिया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार वसंत कुमार ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के नेता मुझे मुख्यमंत्री आवास ले गये और अचानक बीजेपी का सदस्य बना दिया।' 

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर उसके नेताओं को भड़काने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता गुंडु राव ने कहा, 'ये उदाहरण है कि बीजेपी क्या कर रही है। उनका अपने नेताओं में भरोसा नहीं रह गया है। वे बस हमारे नेताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं। उन्होंने वसंत कुमार पर दबाव डाला लेकिन वे वापस हमारे पास आ गये। उन्हें इस तरह की हरकत बंद करनी चाहिए।'

बता दें कि कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव आज जारी है। इसके लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम ही थम गया था। इस उपचुनाव के नतीजों से बीजेपी सरकार का भविष्य तय होगा। बीजेपी को अपनी सरकार बचाने के लिए कम से कम छह सीटें जीतनी होगी।

दरअसल, जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हैं उनमें से 12 कांग्रेस के पास और तीन जद(एस) के पास थीं। विधायकों के विद्रोह से गठबंधन सरकार गिर गई थी।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा