लाइव न्यूज़ :

बिहार में विधानसभा चुनावः RJD को झटका, एक के बदले जदयू ने दिया तीन से जवाब, तीर से लालटेन पर वार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2020 17:22 IST

श्याम रजक के राजद में जाने का जवाब जदयू ने तीन विधायकों को अपने दल में शामिल कराकर राजद को एक करारा झटका दे दिया है. यहां बता दें रविवार को ही राजद से निष्‍कासित तीन विधायकों में से दो ने आज जदयू का दामन थाम लिया.

Open in App
ठळक मुद्देसासाराम के राजद विधायक अशोक कुशवाहा भी आज ही जदयू में शामिल हो गए. उन्‍हें जदयू कार्यालय में मंत्री विजेंद्र यादव ने पार्टी में शामिल किया. रविवार को राजद से निष्‍कासित विधायक फराज फातमी पटना से बाहर होने के कारण सोमवार को जदयू में शामिल नहीं हो पाये. जदयू में ही आने वाले हैं. राजद से बाहर किए गए दो विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रेमा चौधरी ने आज जदयू की सदस्यता ले ली है.

पटनाःबिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक देख अब पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है. राजद ने जहां एक विधायक को तोड़ अपने पाले में लाने में सफलता पाई तो जदयू ने एक के बदले तीन विधायकों को अपने पाले में लाकर नहले-पे-दहला दे दिया है.

थोड़ी देर पहले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक के राजद में शामिल हुए थे, श्याम रजक के राजद में जाने का जवाब जदयू ने तीन विधायकों को अपने दल में शामिल कराकर राजद को एक करारा झटका दे दिया है. यहां बता दें रविवार को ही राजद से निष्‍कासित तीन विधायकों में से दो ने आज जदयू का दामन थाम लिया.

इसके अलावा सासाराम के राजद विधायक अशोक कुशवाहा भी आज ही जदयू में शामिल हो गए. उन्‍हें जदयू कार्यालय में मंत्री विजेंद्र यादव ने पार्टी में शामिल किया. रविवार को राजद से निष्‍कासित विधायक फराज फातमी पटना से बाहर होने के कारण सोमवार को जदयू में शामिल नहीं हो पाये.

हालांकि, वह भी जदयू में ही आने वाले हैं. राजद से बाहर किए गए दो विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रेमा चौधरी ने आज जदयू की सदस्यता ले ली है. प्रदेश कार्यालय में इन विधायकों को जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव के साथ-साथ मंत्री श्रवण कुमार की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई. इसतरह से विधायकों व नेताओं का पाला बदलना जारी है. सभी दल अपने-अपने विधायकों व अन्‍य नेताओं पर नजर रख रहे हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि राजद के विधायक महेश्वर यादव, प्रेमा चौधरी और फराज़ फातमी को पार्टी ने रविवार को निष्‍कासित कर दिया था. राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया था कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर तीनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाला गया है.

इस अवसर पर महेश्वर यादव ने कहा के वे चार साल से नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे थे. उन्‍हें तो उसी समय निकाल देना चाहिए था. जबकि प्रेमा चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने आधी आबादी को सम्मान दिया है. इस अवसर पर अशोक कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुशवाहा समाज को राजनीति में सम्मान दिया है. उन्‍होंने जगदेव बाबू को सबसे अधिक सम्मान दिया. उनके कार्यकाल में विकास के काफी काम हुए हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा