लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी जल्द जारी करेगी त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के उम्मीदवारों की सूची

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 17:44 IST

इसी महीने 30 जनवरी को कांगेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय में दो दिन का दौरा करेंगे। 

Open in App

तीन राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी। जिसे लकेर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को बैठक करेगी। चुनाव आयोग ने तीन राज्यों मेघालय, नागलैंड और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर चुकी है। इस बैठक में भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा सकती हैं । बता दें की अगले महीने इन तीनों राज्यों नें विधानसभा चुनाव होना हैं। चुनाव को लेकर कांगेस भी अपनी कमर कस ली है। इसी महीने 30 जनवरी को कांगेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय में दो दिन का दौरा करेंगे। 

गौरतलब है कि त्रिपुरा में 18 जनवरी को और नागालैंड व मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। बता दें कि त्रिपुरा में नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी को और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तीन फरवरी को तय की गई है। जबकि नागालैंड और मेघालय में  नामांकन की अंतिम तिथि 7 फरवरी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 फरवरी तय की गई है। इन तीनों राज्यों के परिणाम 3 मार्च को आएंगे। 

बता दें कि त्रिपुरा में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां 10 साल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के माणिक की सरकार है जो 51 सीटों के साथ सत्ता में आई थी। वहीं 60 सीटों वाली मेघालय में कांग्रेस पार्टी 29 सीटों के साथ सत्ता में आई थी और 60 सीटों वाली नागालैंड में नगा पीपुल्स फ्रंट 45 सीटों के साथ सत्ता में है।

मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं शिलांग से सांसद विंसेट पाला ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी 30 और 31 को कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, लेकिन किसी भी जनसभा को सम्बोधित नहीं करेंगे । बता दें की पिछले कुछ महीने से कांग्रेस के विधायक कांग्रेस छोड़ नेशनल पीपल्स पार्टी या भाजपा में शामिल हुए थे। जिससे पार्टी आलाकमान के लिए उम्मीदवारों का चयन करना मुश्किल हो गया हैं। 

  

टॅग्स :बीजेपीविधानसभा चुनाव 2018त्रिपुरा विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा