लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Crisis: सीएम गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर किया 102 विधायकों के समर्थन का दावा, नहीं भूले ये काम, देखें वीडियो

By सुमित राय | Updated: July 18, 2020 20:35 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में चल रही सियासी संकट के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।राजनीतिक उठापटक के बीच अशोक गहलोत ने 102 विधायकों के समर्थन का दावा किया।सीएम अशोक गहलोत कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए हाथ सेनिटाइज करना नहीं भूले। 

राजस्थान में चल रहा सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। राजनीतिक उठापटक के बीच अशोक गहलोत ने 102 विधायकों के समर्थन का दावा किया।

सियासी उठापटक के बीच सीएम अशोक गहलोत कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए हाथ सेनिटाइज करना नहीं भूले। अशोक गहलोत जब राज्यपाल कलराज मिश्रा के आवास पहुंचे तो उन्होंने राज्यपाल का का हाथ सेनिटाइजर से साफ कराया। इस दौरान दोनों नेता मास्क लगाए नजर आए।

गहलोत 2 बीटीपी विधायकों के समर्थन के बाद पहुंचे राजभवन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के 2 विधायकों के समर्थन के बाद राज्यपाल से मिले और 102 विधायकों के समर्थन का दावा किया।

बीटीपी विधायकों के समर्थन के बाद अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

अशोक गहलोत ने ट्वीट में कहा, "भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर और अपने मांगपत्र के साथ चर्चा कर सरकार को समर्थन देने की घोषणा की।"

राजनीतिक संकट के बीच बीटीपी विधायकों ने किया समर्थन

राज्य के मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच इन विधायकों ने पहली बार खुलकर यह बात कही है। इन विधायकों ने शनिवार को यहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। बीटीपी विधायक राजकुमार रोत एवं रामप्रसाद इस अवसर पर भी मौजूद थे।

इन विधायकों ने कहा कि उनके पार्टी अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार को सशर्त समर्थन देने पर सहमति जताई है। बीटीपी के विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मिले।

बागी विधायकों पर 21 जुलाई तक कार्रवाई नहीं

राजस्थान में पिछले 8 दिनों से राजस्थान की राजनीति में मचे घमासान के बीच विधानसभाध्यक्ष द्वारा सचिन पायलट और उनके समर्थक 18 कांग्रेस के विधायकों को नोटिस दिये जाने के मामले में आज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत मोहंती और जस्टिस प्रकाश गुप्ता की बेंच ने सुनवाई करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को सचिन पायलट और उनके समर्थक 18 विधायकों को जारी किये गये नोटिस पर 21 जुलाई तक कोई भी कार्रवाई न करने के निर्देश दिये हैं।

टॅग्स :अशोक गहलोतकलराज मिश्रराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील