लाइव न्यूज़ :

ADR report: बीजू जनता सबसे धनी क्षेत्रीय दल, 249.31 करोड़ रुपये आय, 15 क्षेत्रीय दलों ने नहीं दिया ब्योरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 19:47 IST

चुनाव सुधार से जुड़ी शोध संस्था एडीआर के क्षेत्रीय दलों के आय व्यय की विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार 52 क्षेत्रीय दलों में बीजद की वित्तीय वर्ष 2018-19 में सर्वाधिक 249.31 करोड़ रुपये आय हुयी।  मंगलवार को जारी एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार असम गण परिषद और जेकेएनपी सहित15 क्षेत्रीय दलों ने आय व्यय का ब्योरा निर्धारित समय सीमा में आयोग को मुहैया नहीं कराया।

Open in App
ठळक मुद्दे37 दलों ने यह ब्योरा दिया है, उनमें सात क्षेत्रीय दलों ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में चुनावी बांड से भी चंदा मिलने की बात कही है।इन दलों को चुनावी बांड के माध्यम से कुल 578.49 करोड़ रुपये मिले हैं।

नई दिल्लीः चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों में बीजू जनता दल (बीजद) आय के मामले में सबसे धनी राजनीतिक दल है। 

चुनाव सुधार से जुड़ी शोध संस्था एडीआर के क्षेत्रीय दलों के आय व्यय की विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार 52 क्षेत्रीय दलों में बीजद की वित्तीय वर्ष 2018-19 में सर्वाधिक 249.31 करोड़ रुपये आय हुयी।  मंगलवार को जारी एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार असम गण परिषद और जेकेएनपी सहित15 क्षेत्रीय दलों ने आय व्यय का ब्योरा निर्धारित समय सीमा में आयोग को मुहैया नहीं कराया।

जिन 37 दलों ने यह ब्योरा दिया है, उनमें सात क्षेत्रीय दलों ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में चुनावी बांड से भी चंदा मिलने की बात कही है। इन दलों को चुनावी बांड के माध्यम से कुल 578.49 करोड़ रुपये मिले हैं। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी राजनीतिक दलों को अपने आय व्यय का वार्षिक ब्योरा आयोग को देना अनिवार्य है। इसे आयोग की वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किया जाता है।

वित्तीय वर्ष 2018-19 का ब्योरा राजनीतिक दलों को 31 अक्टूबर 2019 तक आयोग को देना था। इस समय सीमा में 15 क्षेत्रीय दलों को छोड़ कर अन्य क्षेत्रीय दलों ने यह ब्योरा आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार सपा, द्रमुक, अकाली दल आईएनएलडी, रालोद और राजद सहित 13 क्षेत्रीय दलों ने अपनी आय से अधिक व्यय किया है।

इनमें सपा ने अपनी कुल आय से सर्वाधिक 50.65 प्रतिशत (17.12 करोड़ रुपये) व्यय में दर्शाया है।  रिपोर्ट में 37 दलों के ब्योरे के विश्लेषण के आधार पर बताया गया है कि इन दलों को वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 1089.60 करोड़ रुपये की आय हुई। इनमें सर्वाधिक आय वाले क्षेत्रीय दलों में बीजद के अलावा टीआरएस (188.71 करोड़ रुपये) और वाईआरएस कांग्रेस (181.08 करोड़ रुपये) शामिल है। इन तीनों दलों की आय में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में सर्वाधिक इजाफा भी दर्ज किया गया। 

रिपोर्ट के अनुसार 37 में से 26 दलों की आय पिछले एक वित्तीय वर्ष में बढ़ी जबकि नौ दलों की आय में गिरावट दर्ज की गयी। दो क्षेत्रीय दलों ने वित्तीय वर्ष 2017-18 का आय व्यय का ब्योरा नहीं दिया था इसलिये इनकी आय में वृद्धि या गिरावट का आंकलन नहीं किया जा सका।  

टॅग्स :चुनाव आयोगबीजू जनता दल (बीजेडी)नवीन पटनायकसमाजवादी पार्टीडीएमकेवाईएसआर कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा