भगवान परशुराम की मूर्ति लगाए जाने के बीजेपी की आपत्तियों पर अखिलेश यादव ने किया प्रहार, कहा- सभी विष्णु अवतार हमारे, इसमें भाजपा को क्या दिक्कत

By भाषा | Updated: August 16, 2020 21:55 IST2020-08-16T21:55:54+5:302020-08-16T21:55:54+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि परशुराम भी भगवान हैं और सभी के भगवान हैं और सभी इन्हें पूजते हैं, लेकिन भाजपा को लगता है भगवान सिर्फ उसी के हैं।

Akhilesh Yadav shrugged off the target, said- All God, what trouble to us, BJP | भगवान परशुराम की मूर्ति लगाए जाने के बीजेपी की आपत्तियों पर अखिलेश यादव ने किया प्रहार, कहा- सभी विष्णु अवतार हमारे, इसमें भाजपा को क्या दिक्कत

भगवान परशुराम की मूर्ति लगाए जाने के बीजेपी की आपत्तियों पर अखिलेश यादव ने प्रहार किया। (फाइल फोटो)

Highlightsअखिलेश यादव ने परशुराम की मूर्ति लगाए जाने पर भाजपा की आपत्तियों पर प्रहार किया।अशिलेश ने कहा कि भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे हैं तो इसमें भाजपा को क्या परेशानी है।

कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परशुराम की मूर्ति लगाए जाने को लेकर भाजपा द्वारा की जा रही आपत्तियों पर प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे हैं तो इसमें भाजपा को क्या परेशानी है।

अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा, ‘‘भगवान सभी के हैं। विष्णु के सभी अवतार चाहे वो राम, कृष्ण और भगवान विष्णु हो सभी को हम पूजते हैं। परशुराम भी भगवान हैं और सभी के भगवान हैं और सभी इन्हें पूजते हैं, लेकिन भाजपा को लगता है भगवान सिर्फ उसी के हैं।’’ उन्होंने कहा कि अभी नवरात्र आने वाले हैं जिसमें नौ देवियो की हम सभी लोग पूजा करते हैं। उन्होंने सवाल दागा कि क्या दुर्गा माता सिर्फ भाजपा की है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के संगठन प्रबुद्ध महासभा ने उत्तर प्रदेश में परशुराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में खासी हलचल है। सूत्रों के अनुसार सपा अध्यक्ष के साथ कुछ ब्राह्मण नेताओं की बैठक हुई है, जिसमें यह फैसला लिया गया कि हर जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

अखिलेश ने कहा, ‘‘राज्य में अपराध बेकाबू हो गए हैं। रोज प्रदेश में हत्याएं हो रही है। आज प्रतापगढ़ में दो ब्राह्मणों की हत्या कर दी गई। लखीमपुर में बच्ची के साथ हैवानियत करके उसकी हत्या कर दी गयी। लॉकडाउन में भी यह सरकार अपराध पर लगाम नही लगा पाई है।’’

Web Title: Akhilesh Yadav shrugged off the target, said- All God, what trouble to us, BJP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे