लाइव न्यूज़ :

यूपी में राज बब्बर की जगह कांग्रेस के नए अध्यक्ष हो सकते हैं अजय कुमार लल्लू, प्रियंका गांधी ने लगाई मुहर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 21:00 IST

इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश के पार्टी संगठन में नयी जान फूंकने की जुगत में लगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में अपना आशियाना तय कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज बब्बर ने लोकसभा चुनाव के समय ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया।कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका जब पिछली दो अक्टूबर को गांधी संदेश पदयात्रा में शामिल होने के लिये लखनऊ आयी थीं।

उत्तर प्रदेशकांग्रेस में जल्द बदलाव किया जा सकता है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर पर गाज गिरनी तय है। लखनऊ सहित दिल्ली में चर्चा है कि विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष हो सकते हैं।

इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश के पार्टी संगठन में नयी जान फूंकने की जुगत में लगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में अपना आशियाना तय कर लिया है। राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव के समय ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया।

पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल के एक करीबी रिश्तेदार के गोखले मार्ग पर स्थित मकान को अपनी रिहाइश के तौर पर पसंद किया है और वह जब भी लखनऊ आएंगी तो इसी घर में ठहरेंगी। यह घर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर है और अब यहां शीला कौल के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका जब पिछली दो अक्टूबर को गांधी संदेश पदयात्रा में शामिल होने के लिये लखनऊ आयी थीं तो हवाई अड्डे से सीधे उसी मकान में गयी थीं और वहां करीब डेढ़ घंटा रुकने के बाद पदयात्रा के लिये शहीद स्मारक पहुंची थीं।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका को अपना ठिकाना मिल गया है और अब वह उत्तर प्रदेश को ज्यादा समय देंगी और यहां बार—बार आयेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले गोमतीनगर में भी प्रियंका के लिये ऐसे मकान की तलाश की जा रही थी, जो उनकी सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त हो।

प्रियंका को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा प्राप्त है। पिछले लोकसभा चुनाव से ऐन पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनायी गयी प्रियंका को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी की दीर्घकालिक योजना के तहत ऐसा किया गया है। राहुल ने कहा था कि प्रियंका को सिर्फ चार महीनों के लिये उत्तर प्रदेश नहीं भेजा गया है, बल्कि यह भविष्य की योजना है। हम भाजपा को न सिर्फ 2019 के लोकसभा चुनाव में बल्कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी हराने के लिये आये हैं।

 

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीराज बब्बरसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा