दामाद के बाद अब बेटी ने किया रामविलास पासवान का विरोध, हाजीपुर से लड़ेंगी चुनाव 

By एस पी सिन्हा | Published: September 6, 2018 06:44 PM2018-09-06T18:44:04+5:302018-09-06T18:44:04+5:30

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दामाद तो पहले से उनसे नाराज चल रहे थे, अब बेटी ने भी उनके खिलाफ विरोध का झंडा थाम लिया है।

After daughter-in-law, daughter Ram Vilas Paswan, Hajipur polls | दामाद के बाद अब बेटी ने किया रामविलास पासवान का विरोध, हाजीपुर से लड़ेंगी चुनाव 

दामाद के बाद अब बेटी ने किया रामविलास पासवान का विरोध, हाजीपुर से लड़ेंगी चुनाव 

पटना,6 सितंबर: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दामाद तो पहले से उनसे नाराज चल रहे थे, अब बेटी ने भी उनके खिलाफ विरोध का झंडा थाम लिया है। कहा जा रहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट पर पासवान का सामना अपनी बेटी से ही हो सकता है। 

ऐसे में यह माना जाने लगा है कि रामविलास पासवान के घर में हीं सियासी जंग होने वाली है। पिछले चुनाव से पासवान परिवार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले लोजपा अध्यक्ष के दामाद अनिल कुमार साधु इस बार अपनी पत्नी के साथ मिलकर रामविलास पासवान को घेरने में जुट गए हैं। उन्होंने अपने ससुर पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा है कि अब वक्त आ गया है कि उनकी झूठ की सियासत का भंडाफोड़ हो। अनिल कुमार साधु ने जोर देकर कहा कि उनकी पत्नी और रामविलास पासवान की बेटी आशा पासवान हाजीपुर से चुनाव लडेंगी। 

उन्होंने कहा कि लोजपा प्रमुख के खिलाफ लोहा लेने के लिए हम दोनों पति-पत्नी पूरी तरह से तैयार हैं। अनिल ने कहा है कि उनकी पत्नी भी अपने पिता से नाराज हैं और वह अपना हक पाने के लिए ये चुनाव लडना चाहती हैं। आशा ने इसको लेकर अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि महागठबंधन से आशा को हाजीपुर से टिकट मिले। अनिल ने दावा किया कि अगर राजद आशा को प्रत्याशी बनाता है तो हाजीपुर में रामविलास पासवान की शिकस्त तय है। 

यहां बता दें कि रामविलास पासवान ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी का नाम राजकुमारी देवी है और पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। जबकि दूसरी पत्नी रीना से एक बेटा और एक बेटी है। पासवान ने पंजाब की रहने वाली रीना से साल 1982 में शादी की थी। उनके बेचे चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं। जबकि उनकी पहली शादी 1960 में हुई थी। 

Web Title: After daughter-in-law, daughter Ram Vilas Paswan, Hajipur polls

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे