लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से फोन कर जताई नाराजगी, अखिलेश ने सपा कार्यकर्ता से कहा- भाजपा के कार्यक्रमों में बाधा न पहुंचाएं

By गुणातीत ओझा | Updated: March 15, 2020 16:18 IST

सीएम योगी ने अखिलेश को फोन करके गत 29 फरवरी को प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान उन्हें सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाये जाने की शिकायत की और चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी हरकत हुई तो स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में अवरोध पैदा ना करेंसीएम योगी ने कुछ दिन पहले अखिलेश यादव से फोन पर की थी बात, पीएम के कार्यक्रम में काले कपड़े दिखाने पर जताई थी नाराजगी

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शिलन्यास से पहले दिव्यांगजन और बुजुर्गों को सहायता उपकरण बांटने प्रयागराज गए थे। वहां पीएम को सपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। इसके बाद खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री तक के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। तब अखिलेश यादव ने भी सीएम से कहा था कि हमारे लोगों को भी परेशान किया जा रहा है। यह नहीं होना चाहिए।

दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बात के बाद आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में अवरोध पैदा ना करें। रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें मर्यादा में रहना है। भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में बाधा नहीं पैदा करें।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने लहराए थे काले कपड़े

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में शनिवार, 29 फरवरी को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान सपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने काले वस्त्र लहराए थे। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया था। उस दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया था कि कार्यक्रम स्थल पर ये लोग अपनी जैकेट, टी-शर्ट झंडे की तरह लहरा रहे थे। उनकी पहचान सौरभ, मोहित और जयशंकर के रूप में हुई है। ये सपा से जुड़े लोग हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीबीएसपीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा