अभिजीत बनर्जी के नोबेल पुरस्कार पर मायावती ने ट्वीट कर दी बधाई, कही ये बात

By भाषा | Published: October 20, 2019 12:54 PM2019-10-20T12:54:00+5:302019-10-20T13:08:36+5:30

वैश्विक स्तर पर गरीबी निवारण के मकसद से आर्थिक उपायों की खोज के लिये बनर्जी सहित तीन अर्थशास्त्रियों को हाल ही में नोबेल पुरस्कार के लिये चुना गया है। भारतीय मूल के बनर्जी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालयय (जेएनयू) के पूर्व छात्र रहे हैं। 

Abhijeet Banerjee's Nobel Prize should not be viewed from political prism: Mayawati | अभिजीत बनर्जी के नोबेल पुरस्कार पर मायावती ने ट्वीट कर दी बधाई, कही ये बात

मायावती ने बनर्जी को बधाई देते हुये कहा, भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई व भरपूर स्वागत।’

Highlights अभिजीत बनर्जी को संयुक्त रूप से 2019 के लिये अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी। भारतीय मूल के बनर्जी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालयय (जेएनयू) के पूर्व छात्र रहे हैं। 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किये गये भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी की उपलब्धि को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिये।

मायावती ने रविवार को बनर्जी को बधाई देते हुये कहा, ‘‘गरीबी के अभिशाप के विरुद्ध शोध करने वाले भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई व भरपूर स्वागत।’’

उन्होंने ट्वीट कर नसीहत भी दी, ‘‘लेकिन इसे यहाँ राजनीतिक चश्मे से देखना पूरी तरह से गलत है, बल्कि भारतीय होने के नाते इस पर गर्व किया जाए तो बेहतर है।’’

उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर गरीबी निवारण के मकसद से आर्थिक उपायों की खोज के लिये बनर्जी सहित तीन अर्थशास्त्रियों को हाल ही में नोबेल पुरस्कार के लिये चुना गया है। भारतीय मूल के बनर्जी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालयय (जेएनयू) के पूर्व छात्र रहे हैं। 

Web Title: Abhijeet Banerjee's Nobel Prize should not be viewed from political prism: Mayawati

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे