लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी सरकार से की ये बड़ी मांग, कहा- यह लंबे समय तक रहनी चाहिए लागू

By भाषा | Updated: July 12, 2020 16:18 IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानी हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन लागू करने की बजाय सरकार को सप्ताह में चार कार्यदिवस की व्यवस्था लागू करनी चाहिए।यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाये जाने चाहिए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू करने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संक्रमण के प्रसार के मददेनजर सप्ताह में चार कार्यदिवस लागू करने की वकालत की है। अखिलेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू करने की बजाय सरकार को सप्ताह में चार कार्यदिवस की व्यवस्था लागू करनी चाहिए और यह लंबे समय तक रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कार्यदिवस सोमवार से बृहस्पतिवार तक होने चाहिए और साप्ताहिक बंदी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को होनी चाहिए। कोरोना वायरस के मद्देनजर अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाये जाने चाहिए। इससे वायरस के प्रसार को रोकने में ही नहीं बल्कि लोगों को घर में परिवार के साथ रहने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने में भी मदद मिलेगी। अखिलेश ने कहा कि सरकार को नयी कार्य संस्कृति विकसित करनी चाहिए ताकि कुछ भी प्रभावित ना हो। आपात सेवाएं हर दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानी हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे तथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के मकसद से सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू किया जाएगा। यह आगामी सप्ताह शनिवार और रविवार से लागू होगा। अवस्थी ने बताया कि सप्ताहांत की बंदी वाले दिनों में बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे हालांकि बैंक खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा