दुनिया के सबसे छोटे 2 इंच लंबे जुड़वा बंदर इग्लैंड के चेस्टर जू में जन्मे, वजन मात्र 10 ग्राम, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 9, 2020 03:58 PM2020-12-09T15:58:57+5:302020-12-09T16:01:52+5:30

Next

यूनाइटेड किंगडम के चेस्टर चिड़ियाघर में दुनिया के दो छोटे जुड़वां बंदरों का जन्म हुआ है। इनका वजन मात्र 10 ग्राम है।

दोनों जुड़वा बंदर पिग्मी मॉर्मासेट्स प्रजाति के हैं, ये अपनी तेज आवाज से मादा को आकर्षित करते हैं। उनकी लंबाई केवल दो इंच है।

द इंडिपेंडेंट के अनुसार, प्राइमेट कीपर होली वेब का कहना है कि मार्मोसैट परिवार के भीतर नए जुड़ावों को देखना अद्भुत है और यह लगभग अविश्वसनीय है कि पहले जन्म के समय बच्चे कितने छोटे होते हैं।

वेब का कहना है, बंदर के दोनों बच्चे पिंग-पॉन्ग बॉल जितने हैं। ये नर हैं या मादा इसकी जानकारी नहीं जारी की गई है। इनके पेरेंट्स का नाम जो और बाल्ड्रिक है। मादा जो की उम्र 3 साल और बाल्ड्रिक की उम्र 4 साल है।

बंदरों की ऐसी प्रजाति पश्चिमी ब्राजील, पेरू, इक्वाडोर और कोलम्बिया के साउथ अमेरिकी रेनफॉरेस्ट में पाई जाती है।

बंदरों का आकार छोटा होता है। ये मादा को आकर्षित करने के लिए काफी तेज आवाज में चिल्लाते हैं। ये इतनी तेज आवाज निकालते हैं कि पूरे वर्षावन में इनकी आवाज सुनी जा सकती है। (सभी फोटो फाइल)