लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावः बाइडन की टीम में भारतीय मूल के 20 से अधिक लोग शामिल, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 13, 2020 14:37 IST

Open in App
1 / 5
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया अब लगभग समाप्त हो गई है। अब यह निश्चित है कि नए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शपथ लेंगे। इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
2 / 5
नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक नई समीक्षा टीम का गठन किया है। इसे ट्रांजिशन टीम भी कहा जाता है। चुनाव जीतने के बाद, बाइडन 20 जनवरी को शपथ लेंगे। इस टीम में कुल 500 लोग शामिल हैं। बाइडन ने 20 से अधिक भारतवंशियों को अपनी ‘एजेंसी रिव्यू टीम’ (आर्ट)में शामिल किया है जिनमें से तीन टीम का नेतृत्व करेंगे। यह टीम प्रमुख संघीय एजेंसियों की मौजूदा प्रशासन में कार्यप्रणाली की समीक्षा करेगी ताकि सत्ता का हस्तांतरण सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
3 / 5
बाइडन की हस्तांतरण टीम ने कहा कि अब तक के राष्ट्रपति हस्तांतरण टीम के इतिहास में यह टीम सबसे अधिक विविधता लिए हुए है। अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण के लिए बनाई गई आर्ट टीम में सैकड़ों सदस्य हैं जिनमें से आधी से अधिक महिलाएं हैं, 40 प्रतिशत उन समुदायों से हैं जिनका संघीय सरकार में ऐतिहासिक रूप से कम प्रतिनिधित्व रहा है, इनमें गैर श्वेत, एलजीबीटी और विकलांग शामिल हैं।
4 / 5
5 / 5
पुनीत तलवार को विदेश विभाग से जुड़ी टीम में जगह दी गई है। पाव सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की टीम में नामित किया गया है। इसी प्रकार अरुण वेंकटरमण को वाणिज्य और यूएसटीआर मामलों की दो टीमों में शामिल किया गया है। अन्य प्रमुख भारतवंशियों जिन्हें बाइडन की आर्ट में शामिल किया गया है, वे हैं प्रवीण राघवन और आत्मन त्रिवेदी वाणिज्य विभाग मामले की टीम में , शिक्षा विभाग में शीतल शाह, ऊर्जा विभाग में आर रमेश और रामा जाकिर, आतंरिक सुरक्षा विभाग संबंधी टीम में शुभश्री रामनाथन, न्याय विभाग के लिए राज डे, श्रम विभाग के लिए सीमा नंदा और राजनायक, फेडरल रिजर्व और बैंकिंग व प्रतिभूति नियामक मामलों के लिए रीना अग्रवाल और सत्यम खन्ना, नासा के लिए भव्या लाल, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के लिए दिलप्रीत सिद्धू, प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के लिए दिव्य कुमारियाह, कृषि विभाग के लिए कुमार चंद्रण और पोस्टल सेवा के लिए अनीष चोपड़ा। आर्ट में सभी सदस्य स्वयंसेवी के तौर पर शामिल किए गए हैं। 
टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनकमला हैरिसवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल