लाइव न्यूज़ :

US Election Results 2020: डोनाल्ड ट्रंप का नाम 11 राष्ट्रपतियों की सूची में दर्ज, जानिए मामला, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 9, 2020 18:15 IST

Open in App
1 / 8
डोनाल्ड ट्रंप का नाम, अमेरिका के उन 11 राष्ट्रपतियों की सूची में दर्ज हो गया है जिन्होंने इस पद पर बने रहने के लिए लगातार दोबारा जीत हासिल करने की नाकाम कोशिशें की थीं।
2 / 8
रिचर्ड निक्सन के इस्तीफे के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बने गेराल्ड फोर्ड 1976 में दोबारा राष्ट्रपति बने रहने के अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए थे। ट्रंप से पहले पुन: चुनाव में पराजित होने वाले अंतिम राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश (1992 में) थे।
3 / 8
ग्रोवर क्लीवलैंड 1888 में पुन: राष्ट्रपति बनने के अभियान में हार गये थे लेकिन वह चार साल बाद तत्कालीन राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन को हराकर पुन: राष्ट्रपति बन गये थे। सीएनएन की खबर के अनुसार वह अमेरिकी इतिहास में एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति रहे जो दो बार राष्ट्रपति रहे लेकिन लगातार दो कार्यकाल में नहीं।
4 / 8
सीएनएन के अनुसार इस सूची में उन राष्ट्रपतियों के नाम नहीं हैं जिन्हें उनसे अगले कार्यकाल के लिए होने वाले आम चुनाव में उनकी पार्टी की ओर से उम्मीदवर नहीं बनाया गया।
5 / 8
तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बाइडन ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराया है।
6 / 8
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी के अपने आरोपों को रविवार को फिर दोहराया। उन्होंने बिना किसी सबूत के कहा कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई थी और चुनाव धोखे से जीता गया।
7 / 8
ट्रंप ने महत्वपूर्ण राज्यों में मतगणना की वैधता पर बार-बार सवाल उठाए हैं। रविवार सुबह ट्रंप ने कई ट्वीट किए। इनमें उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि वे लोग चोर हैं। मशीनों में गड़बड़ी की गई। चुनाव में धोखाधड़ी हुई। ब्रिटेन के सर्वश्रेष्ठ मतदान सर्वेक्षक ने आज सुबह लिखा कि चुनाव में निश्चित ही धोखाधड़ी हुई। यह कल्पना करना भी नामुमकिन है कि बाइडन ने इनमें से कुछ राज्यों में ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया।’’
8 / 8
हालांकि ट्रंप ने अभी हार नहीं मानी है और उनका कहना है कि आधिकारिक रूप से प्रमाणित मतगणना की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। दरअसल कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों ने रूझानों के आधार पर तीन नवंबर के चुनाव में जो बाइडेन को विजेता घोषित किया है।
टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटनजो बाइडनकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल