ईरान-अफगानिस्तान के बीच पहले रेल लिंक की शुरुआत, राष्ट्रपति अशरफ गनी बोले-बेशकीमती तोहफा

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 10, 2020 05:29 PM2020-12-10T17:29:54+5:302020-12-10T20:12:17+5:30

Next

ईरान और अफगानिस्तान के नेताओं ने दोनों देशों के बीच पहले रेलवे लिंक का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में व्यापार संपर्क बढ़ेगा।

पूर्वी ईरान से पश्चिमी अफगानिस्तान के बीच 140 किलोमीटर लंबी लाइन को अफगानिस्तान के हेरात शहर तक पहुंचाने के लिए 85 किलोमीटर और बढ़ाया जाएगा।

इससे युद्ध प्रभावित देश में अहम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने दोनों देशों के संबंधों के लिए इसे ‘‘ ऐतिहासिक दिनों में से एक’’ करार दिया।

ईरान अमेरिका के ट्रंप प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद लाइन निर्माण में सफल रहा।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रेल मार्ग को ‘‘ईरान का बेशकीमती तोहफा’’ करार दिया।

ईरान ने इसका जवाब चाबहार से जाहेदान तक की महत्वपूर्ण रेल परियोजना से भारत को बाहर करके दिया है।