1 / 7महिला दिवस की नींव 1908 में पड़ी थी, जब न्यूयॉर्क शहर में लगभग 15,000 महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने के अधिकार की मांग को लेकर मार्च निकाला था। 1911 में पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में इसे मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने आधिकारिक तौर पर 1975 में इसे मान्यता दी।2 / 7रूसी महिलाओं ने 1917 में 'रोटी और शांति' की मांग को लेकर हड़ताल की थी। यह हड़ताल जूलियन कैलेंडर के अनुसार 23 फरवरी को शुरू हुई थी, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर (जो हम आज इस्तेमाल करते हैं) के अनुसार 8 मार्च थी। तभी से यह तारीख अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में स्थापित हो गई।3 / 7महिला दिवस का मतलब सिर्फ फूल या तोहफे देना नहीं है, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ महिलाओं को उनकी काबिलियत के हिसाब से बराबरी का हक मिले।4 / 7इंटरनेशनल विमेंस डे की शुभकामनाएँ! आप अपनी ताकत और दयालुता से अपने आस-पास के सभी लोगों को प्रेरित, सशक्त और आगे बढ़ाती रहें।5 / 7UN Women की थीम 'Rights. Justice. Action. For ALL Women and Girls' (अधिकार। न्याय। कार्रवाई। सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए)। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि कानूनी अधिकार केवल कागज पर न रहें, बल्कि उन्हें असल जीवन में लागू किया जाए।6 / 71975 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने आधिकारिक तौर पर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी।7 / 7'हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए, पर एक 'स्त्री' ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए। हैप्पी विमेंस डे 2026!'