कोरोना वैक्सीन बनाने में इस सुंदरी का है अहम योगदान, रह चुकी हैं मिस इंग्लैंड, देखिए ग्लैमरस तस्वीरें

By अनुराग आनंद | Published: December 19, 2020 03:37 PM2020-12-19T15:37:16+5:302020-12-19T15:48:41+5:30

Next

इस समय दुनिया कोरोना वायरस महामारी जैसे भयानक आपदा का सामना कर रहा है। दुनिया भर के कई बड़े डॉक्टर इस बीमारी को समाप्त करने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। काफी कम लोगों को पता है कि इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में इंग्लैंड की एक खूबसूरत लड़की ने भी अहम योगदान निभाया है।

पेशे से डॉक्टर और पूर्व मिस इंग्लैंड रह चुकी इस खूबसूरत लड़की का नाम डॉ. कैरिना टायरेल (Carina Tyrrell) है।

31 वर्षीय डॉ. कैरिना टायरेल को कई लोग अपना रोल मॉडल मान रहे हैं।

2014 में मिस इंग्लैंड का खिताब जीता था। साथ ही उस मिस वर्ल्ड खिताब जीतने की रेस में चौथे स्थान पर रही थीं।

कोरोना महामारी की वजह से जब दुनिया इस भयानक आपदा के खिलाफ लड़ाई में लगा था तो वह ब्यूटी कॉम्पिटीशन की दुनिया से दूर ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में वैक्सीन को लेकर जारी रिसर्च में जुटी थीं।

डेली मेल के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उनके कार्यों के चलते दुनिया में सबसे पहले ब्रिटेन में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो पाया।

डॉ टायरेल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी टीम का हिस्सा रही हैं। वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही थी कि कोरोना महामारी से ब्रिटिश जनता को सुरक्षित रखा जा सके।