लाइव न्यूज़ :

Brazil में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 7 लाख पहुंची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 14:37 IST

Open in App
1 / 5
ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लाख लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। मृतकों का आंकड़ा सात लाख पहुंचने के बाद ब्राजील के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में कोविड-19 से मरने वाले अधिकतर लोगों का या तो टीकाकरण नहीं हुआ था या वे अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
2 / 5
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 'ब्राज़ील में प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में उपलब्ध टीका उन परिवारों के जीवन में बदलाव ला सकता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को महामारी में खो दिया है।' स्वास्थ्य मंत्री निसिया त्रिनदादे ने महामारी से निपटने के तरीके के लिए पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की आलोचना की।
3 / 5
पूर्व राष्ट्रपति कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और बाद में उन्होंने कोरोना वायरस का टीका लेने से इनकार कर दिया था और स्वास्थ्य प्रतिबंधों का उल्लंघन किया। निसिया ने कहा, 'हमें अतीत को देखना होगा, लेकिन साथ ही हमें यह कहना होगा कि स्वास्थ्य मंत्रालय समन्वय नहीं करने, देखभाल नहीं करने, इलाज (बीमारी का) नहीं करने की गलती नहीं कर सकता।
4 / 5
हमें एकजुट होने की जरूरत है ताकि नई त्रासदी न हो।' जन स्वास्थ्य अधिकारियों को समय समय पर परामर्श देने वाले, ब्राजील के संस्थान ‘‘इन्स्टीट्यूट फॉर हेल्थ पॉलिसी स्टडीज’’ के कार्यकारी निदेशक मिगुएल लागो ने कहा कि सात लाख लोगों की मौत का आंकड़ा, कोविड महामारी की रोकथाम के लिए समय रहते कार्रवाई न करने वालों तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों को न्याय के दायरे में लाने की देश की प्रतिबद्धता की याद दिलाता है।
5 / 5
उन्होंने कहा ‘‘जन प्रतिनिधियों की सीधी जिम्मेदारी बनती है जिन्हें जवाब देना होगा।’’
टॅग्स :BrazilCoronavirusCorona
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

विश्व'UNSC में सुधार कोई विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत है': आईबीएसए की मीटिंग में पीएम मोदी बोले

विश्व27 साल की सजा शुरू होने के चंद दिन पहले ही ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अरेस्ट

भारतBrazil: COP30 जलवायु सम्मेलन स्थल पर लगी आग, 13 लोग घायल; भारत समेत कई देशों के वार्ताकार मौजूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल