रूस में कोरोना वायरस के बीच एक नए संकट ने बोला हमला, कई लोगों को खून पीने वाले कीड़ों ने किया बीमार

By मनाली रस्तोगी | Published: June 3, 2020 02:32 PM2020-06-03T14:32:39+5:302020-06-03T14:32:39+5:30

Next

चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसकी वजह से अब तक 380,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे में दुनिया भर के तमाम वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन खोजने में लगे हुए हैं। हालांकि, अभी तक किसी को इसमें सफलता नहीं मिली है।

जहां एक ओर दुनिया के तमाम देश कोरोना वायरस जैसे घातक वायरस से जूझ रहे हैं तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस पर कोविड-19 के बीच खून चूसने वाले कीड़ों ने हमला कर दिया है। इस कीड़े के काटने के बाद लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

साइबेरिया के एक हिस्से में कीड़ों की संख्या लगभग 428 गुना अधिक है। रूसी मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है।

रूस के साइबेरियाई क्षेत्र में इन कीड़ों की संख्या बहुत बढ़ गई है। ये कीड़े छोटे मकड़ी की तरह दिखते हैं। मगर ये म्यूटेंट हैं। इसलिए वो ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं।

डेली मेल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साइबेरिया में इन कीड़ों द्वारा काटे जाने के बाद पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई, जिसकी वजह से अस्पतालों में दवा और टीके की कमी हो गई है।

बताया जा रहा है कि ये कीड़े लाइम डिजीज, इंसेफेलाइटिस के जरिए दिमाग, हड्डियों के जोड़, दिल और नर्वस सिस्टम पर हमला करते हैं।

मालूम हो, साल 2015 में भी रूस में ऐसे ही कीड़ों ने हमला किया था, जिसकी वजह से 1.50 लाख लोग मारे गए थे।

इस कीड़े के काटने से पीड़ित हुए मरीज अब अस्पताल जाने से भी डर रहे हैं। दरअसल मरीजों को डर है कि कहीं अस्पताल जाने से उन्हें कोरोना वायरस न हो जाए।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य रूस के क्रास्नोयार्स्क में इस किड़े ने 8215 लोगों को बीमार कर दिया है, ​जिनमें से इनमें से 2125 तो बच्चे हैं।