लाइव न्यूज़ :

2020 US election results: व्हाइट हाउस पहुंचे जो बाइडन, कमला हैरिस ने तोड़े रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 7, 2020 23:00 IST

Open in App
1 / 8
प्रमुख अमेरिकी मीडिया संगठनों ने तीन नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडन को विजेता घोषित किया है। जो बाइडन बोले, हम 300 से अधिक इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल करने की राह पर हैं।
2 / 8
प्रमुख अमेरिकी मीडिया संगठन ने कहा कि कमला हैरिस पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुईं। हम इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए पहले ही दिन से अपनी योजना को अमल में लाने जा रहे हैं।
3 / 8
अमेरिका के इतिहास में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक मत हासिल करने वाले प्रत्याशी बन गए हैं और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा स्थापित रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
4 / 8
नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) की खबर के मुताबिक चार नवंबर तक बाइडन को 7.07 करोड़ मत मिल चुके थे जो अब तक के राष्ट्रपति चुनाव में किसी प्रत्याशी को मिले सबसे अधिक मत हैं।
5 / 8
एनपीआर के मुताबिक यह संख्या वर्ष 2008 के चुनाव में ओबामा को मिले मतों से करीब 3,00,000 अधिक है जो पिछला रिकॉर्ड था। बाइडेन ने लोकप्रिय मतों के मामले में ओबामा को पछाड़ दिया है जिनके पक्ष में वर्ष 2008 में 6,94,98,516 लोगों ने मतदान किया था।
6 / 8
बाइडन व्हाइट हाउस की दौड़ में निवर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और लोकप्रिय मतों के मामले में उनसे 27 लाख मतों से आगे हैं।
7 / 8
कड़ी टक्कर वाले राज्यों में जैसे-जैसे मतगणना बढ़ रही है, वैसे-वैसे बाइडेन की बढ़त का अंतर भी बढ़ रहा है। एनपीआर ने कहा कि पूरे देश में अब भी लाखों मतों की गिनती बाकी है जिनमें कैलिफोर्निया भी शामिल है जहां पर 64 प्रतिशत मतों की गिनती हुई है।
8 / 8
ट्रंप भी 6.732 करोड़ मत हासिल कर ओबामा के रिकॉर्ड के करीब है। एनबीसी न्यूज के मुताबिक इस बार करीब 10 करोड़ मतदाताओं ने ई-मेल मतपत्र के जरिये मतदान किया है जिनमें से 2.3 करोड़ मतों की गिनती बाकी है। 
टॅग्स :अमेरिकावाशिंगटनडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडनकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल