Viral Pics: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें: बीजेपी बनी निशाना, जनता चला रही है ऐसे-ऐसे व्यंग्य बाण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 23, 2018 05:46 PM2018-05-23T17:46:26+5:302018-05-23T17:46:26+5:30

Next

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Hike in India) की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें में बुधवार को भी तेजी जारी है। बधुवार की सुबह पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और बढ़ गई।

दिल्ली में मौजूदा कीमत 76.87 रुपये है, वहीं मुंबई में 84.99 रुपये में बिक रहा है।

डीजल बुधवार की सुबह 28 पैसे की तेजी के साथ मुंबई में 72.76 के स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली में इसकी कीमत 68.34 रुपये हैं।

पेट्रोल डीजल की कीमतों ने आम जनता को काफी परेशान कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों से हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है।

फिर भी आम जनता पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कुछ नहीं कर पा रही है।

लेकिन जनता में मोदी सरकार के खिलाफ कितना ज्यागा आक्रोश और गुस्सा है, वह आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर लोग मोदी सरकार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग के बाद व्यंग करके निशाना साध रहे हैं।

कुछ युर्जस गुस्से में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कुछ लोग गंभीर स्थिति में भी फनी ट्वीट करके मोदी सरकार पर तंज कस रहे हैं।