भारत में इन अजब-गजब तरीकों से देखा गया सूर्य ग्रहण, देखें मजेदार तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 26, 2019 03:37 PM2019-12-26T15:37:29+5:302019-12-26T15:37:29+5:30

Next

Solar Eclipse 2019: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पूरे देश में देखा गया।

इस अद्भुत खगोलीय घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी उत्सुकता दिखाई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की।

इस सूर्य ग्रहण को भारत समेत कई देशों में देखा गया। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण था।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सूर्य ग्रहण लगने के पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है?

विज्ञान की भाषा में कोई भी ग्रहण तभी लगता है जब कोई ग्रह या चंद्रमा अपनी कक्षा में घूमते सूरज के सामने आ जाता है।

सूर्य ग्रहण तभी लगता है जब चंद्रमा घूमते हुए सूरज और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि दिन के समय चंद्रमा जब भी घूमते हुए सूरज और पृथ्वी के बीच से होकर गुजरता है तो हमें सूर्य ग्रहण देखने को मिलता है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण धरती पर कहीं न कहीं करीब हर डेढ़ साल में एक बार लगता है जबकि आंशिक सूर्य ग्रहण धरती पर साल में कम से कम दो बार लगता है।