बच्चों को साइंस पढ़ाने के लिए महिला टीचर ने पहना ऐसा बॉडीसूट, वायरल हुईं तस्वीरें

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 1, 2021 01:53 PM2021-01-01T13:53:45+5:302021-01-01T17:19:10+5:30

Next

स्पेन की एक 43 वर्षीय स्कूल टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए अनोखा तरीका निकाला, जो दुनियाभर में वायरल हो रहा है।

वेरोनिका ड्यूक लगभग 16 सालों से शिक्षा क्षेत्र में हैं।

वेरोनिका ड्यूक विज्ञान, अंग्रेजी, कला, सामाजिक अध्ययन और स्पेनिश जैसे विभिन्न विषय प्राइमरी क्लास के बच्चों को पढ़ाती हैं।

बता दें कि साल 2019 में बायो की क्लास में वेरोनिका मानव शरीर के आंतरिक अंगों की तस्वीर वाले बॉडीसूट को पहनकर पहुंची थीं, जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित हुए थे।

उस वक्त वेरोनिका ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और अब एक बार फिर ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वेरोनिका ने बताया कि इस अजीबो-गरीब दिखने वाली चीज का विज्ञापन उन्हें इंटरनेट पर सर्फिंग के दौरान दिखा था।

इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह छात्रों के लिए विषय को मजेदार और आसान बनाने के लिए इस सूट का इस्तेमाल करेंगी।

वेरोनिका के मुताबिक बच्चों के लिए मानव शरीर के आंतरिक अंगों के फैलाव की कल्पना करना काफी मुश्किल होता है।

वेरोनिका के अनुसार इस तरह से बच्चे मानव शरीर के बारे में आसानी से जान सकते हैं।

वेरोनिका क्लास में इससे पहले भी इतिहास और ग्रामर को समझाने लिए कार्डबोर्ड मुकुट का उपयोग कर चुकी थीं। उन्हें लगता है कि इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बनी रहती है।