Dus Ka Dum: ऐश्वर्या राय की एंट्री पर सलमान खान ने ऐसे किया स्वागत, अनिल कपूर ने की जमकर मस्ती

By ललित कुमार | Published: July 23, 2018 12:32 PM2018-07-23T12:32:27+5:302018-07-23T12:32:27+5:30

Next

अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' का प्रमोशन करने सलमान खान के सेट पर नजर आए।

सलमान के शो दस का दम पर फिल्म 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या राय के ऊपर फिल्माया गया गाने की क्लिप जब चलाई गई।

तब सलमान खान की नजरे इस गाने से हट नहीं पा रही थी।

इसके अलावा अनिल कपूर हर बार की तरह सलमान के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए।

बता दें अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां से पीहू बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

इस फिल्म में पीहू अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभा रही हैं।

इस फिल्म के पीहू ने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया है।

दस का दम सेट पर टीवी स्क्रीन पर फन्ने खां का भी ट्रेलर दिखाया गया।