बिग बॉस फेम गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग सगाई को किया कंफर्म, शेयर की फोटो

By संदीप दाहिमा | Published: November 5, 2020 04:06 PM2020-11-05T16:06:30+5:302020-11-05T16:14:06+5:30

Next

टीवी स्टार और 'बिग बॉस' फेम ऐक्‍ट्रेस गौहर खान ने सगाई कर ली है। गौहर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और कोरियोग्राफर जैद दरबार से सगाई की है। जैद सिंगर और कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

बहरहाल, गौहर के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने के साथ ही बधाइयों का भी तांता लग गया।

गौहर इस तस्वीर में जैद के साथ नजर आ रही हैं और एक बड़ा बलून भी पकड़े हुई हैं, जिसमें लिखा है, 'सी सेड यस (उसने हां बोल दिया)।' इस तस्वीर के सामने आते ही सबसे पहले गायिका नेहा कक्कड़ ने कमेंट किया, 'वाह...मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।' नेहा ने भी अभी हाल में रोहनप्रीत सिंह से शादी की है।

इसी तस्वीर पर जय भानुशाली ने लिखा, 'आप लोगों को बधाई।' वहीं, सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'बधाई हो...' गौरतलब है कि गौहर खान और जैद के रिलेशनशिप को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जैद और गौहर 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

शादी का ये कार्यक्रम मुंबई में किया जाएगा और इससे जुड़ी रस्मों की शुरुआत 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। इस कार्यक्रम में गौहर और जैद के परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि गौहर की बहन निगार खान भी इस शादी के लिए दुबई से मुंबई आएंगी।