काम्या पंजाबी का वेडिंग कार्ड वायरल, बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग इस दिन करेंगी शादी-देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 20, 2020 01:07 PM2020-01-20T13:07:09+5:302020-01-20T13:07:09+5:30

Next

‘शक्ति अस्तिव के अहसास की’ और ‘बिग बॉस’ से अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के घर शहनाई बजने वाली है।

काम्या अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग संग शादी करने जा रही हैं। काम्या की शादी अगले महीने की 10 फरवरी को है।

काम्या के घर शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। और अब काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के कार्ड का एक बूमेरैंग वीडियो भी शेयर किया है।

काम्या, वीडियो शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘गणपति बप्पा मोरया’। साथ ही वे एक हैशटैग का भी इस्तेमाल करती हैं #ShubhMangalKaSha।

बता दें कि काम्या पंजाबी की ये दूसरी शादी है।

काम्या की पहली शादी बिजमेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। लेकिन लंबे समय तक ये शादी चल न सकी।

शलभ दांग, दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।