Vat Purnima Vrat 2020: लॉकडाउन के बीच विवाहित महिलाओं ने मनाया वट सावित्री पूर्णिमा, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Published: June 6, 2020 10:33 AM2020-06-06T10:33:12+5:302020-06-06T10:33:12+5:30

Next

इस साल लॉकडाउन के दौरान विवाहित महिलाओं ने वट सावित्री व्रत की पूजा पूरी की। (फोटो सोर्स- एएफपी)

हिन्दू धर्म में बरगद क पेड़ की पूजा की जाती है। इसके लिए साल में एक बार वट सावित्री व्रत रखा जाता है। (फोटो सोर्स- एएफपी)

ये व्रत स्त्रियों के लिए खास बताया जाता है। मान्यता है कि इस दिन उपवास और पूजा करने वाली महिलाओं के पति पर आयी संकट टल जाती है और उनकी आयु लंबी होती है। (फोटो सोर्स- एएफपी)

सिर्फ यही नहीं आपकी शादीशुदा जिंदगी में भी कोई परेशानी चल रही हो तो वो भी सही हो जाती है। (फोटो सोर्स- एएफपी)

वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करती हैं। (फोटो सोर्स- एएफपी)

मान्यता है कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से भी वापिस ले आई थी। इसलिए वट सावित्री व्रत वाले दिन सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का विधान है। (फोटो सोर्स- एएफपी)

हिन्दू पंचाग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि पर सावित्री व्रत रखने का विधान है। स्कंद और भविष्योत्तर पुराण में भी ये व्रत उसी दिन करने का विधान है। (फोटो सोर्स- एएफपी)

वहीं निर्णयामृत ग्रंथों के अनुसार वट सावित्री व्रत की पूजा ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अमावस्या पर की जानी चाहिए। (फोटो सोर्स- एएफपी)

उत्तर भारत की बात करें तो यहां वट सावत्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को ही किया जाता है। (फोटो सोर्स- एएफपी)