विवाह में हो रही है समस्या या फिर दरिद्रता को करना है दूर, गुरुवार के दिन कर लीजिए बस ये 5 उपाय, बदल जाएंगे दिन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 2, 2020 08:42 AM2020-07-02T08:42:11+5:302020-07-02T08:42:11+5:30

Next

गुरुवार का दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान बृहस्पति की भी पूजा की जाती है। इन्हें देवताओं का गुरु कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति वार का व्रत करने से साधक को रोग आदि कष्टों से छुटकारा मिलाता है।

यही नहीं दरिद्रता का भी नाश होता है। साथ ही साथ इनकी पूजा से विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होती हैं। ऐसे में आप भी अगर इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं।

अगर आपके विवाह में परेशानी आ रही है तो बृहस्पतिवार का व्रत करें। इस दिन विशेष तौर पर पीले रंग के कपड़े पहनें और भोजन में भी पीली चीजों का ही सेवन करें।

गुरुवार को केले के वृक्ष की भी पूजा करें। इस दिन केले के वृक्ष पर जल जरूर अर्पित करें। साथ ही केले के वृक्ष के सामने घी के दीपक जलाएं।

अगर प्रोमोशन या रोजगार में बाधा आ रही है तो गुरुवार के दिन मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करें। इसमें वस्त्र, खाद्य पदार्थ, फल आदि हो सकते हैं। इस उपाय से विवाह और दूसरी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

गुरुवार के दिन कपड़े धोने से भी बचना चाहिए। महिलाएं को इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए। साथ ही नाखून, बाल आदि भी नहीं काटे। इससे दरिद्रता का नाश कर सकते हैं।

बिजनेस में बाधा चल रही है तो पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं। भगवान लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं। कार्यस्थल पर पीली वस्तुओं का उपयोग करें।