लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan Rashifal: अगहन की अमावस्या पर 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2020 10:37 IST

Open in App
1 / 15
साल 2020 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर (Surya Grahan December 2020) को लगने जा रहा है। ये ग्रहण मिथुन लग्न में है। साथ ही ये खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी होगा। इसका असर सभी राशियों पर नजर आएगा।
2 / 15
यह ग्रहण वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों को खास सावधानी बरतने की जरूर है। ग्रहण में सूर्य के साथ वृश्चिक राशि में चंद्रमा, बुध, शुक्र, सूर्य और केतु भी मौजूद रहेंगे। हर राशि के लिए इस ग्रहण के क्या मायने हैं, आगे जानिए।
3 / 15
राशिफल से पहले ये भी बता दें कि ज्योतिष गणना के अनुसार इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) के दिन अगहन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि होगी। भारत में सूर्य ग्रहण के समय शाम ढल चुकी होगी। इसलिए इसे नहीं देखा जा सकेगा। अब आगे पढ़िए मेष राशि के बारे में
4 / 15
मेष: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) का प्रभाव मिलाजुला रहने वाला है। सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। काम में बाधा आएगी और इसलिए बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। हर काम में सावधानी बरतें।
5 / 15
वृषभ: इस राशि के जातक को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या रह सकती है। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य और खान-पान को लेकर सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में भी तनाव रह सकता है। धन के निवेश में सावधानी बरतें।
6 / 15
मिथुन: सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) राशि के छठे स्थान पर लगने जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में शत्रु पर विजय के योग हैं। साथ ही धैर्य भी रखें, समस्या भी सुलझेंगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है।
7 / 15
कर्क: आर्थिक लिहाज से आने वाले दिन आपके लिए अच्छे रहने की उम्मीद है। आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण आपकी राशि के 5वें स्थान पर लग रहा है। कुछ फैसले लेने में परेशानी आ सकती है। अतीत की समस्याओं से हालांकि मुक्ति मिलेगी।
8 / 15
सिंह: इस राशि के जातक को आने वाले दिनों में काम को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मान-सम्मान में हानि की भी आशंका रहने वाली है। आपके लिए ये सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) बहुत शुभ नहीं है। वित्तीय परेशानी आ सकती है। कुछ कठोर निर्णय भी लेने पड़ सकते हैं।
9 / 15
कन्या: सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) आपकी राशि से तीसरे स्थान पर लगने जा रहा है। पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा तनाव होगा लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार हैं। भावुकता पर संयम रखने की जरूरत है। व्यवसाय में भी लाभ की उम्मीद है।
10 / 15
तुला: सूर्य ग्रहण आपके लिए बहुत शुभ संकेत लेकर नहीं आ रहा है। वित्तीय मामलों में परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी बड़ी मुसिबत का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर और धैर्य से काम लेने की आवश्यता है।
11 / 15
वृश्चिक: ये सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) आपकी ही राशि में होने जा रहा है। ऐसे में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। नेत्र संबंधी विकार हो सकता है। खर्चों में इजाफा होगा। परिजनों के साथ मतभेद की आशंका है। अपनी वाणी पर संयम रखें और बुरा बर्ताव किसी के साथ करने से बचें।
12 / 15
धनु: आने वाले दिन सेहत के लिहाज से आपके लिए बहुत अच्छी नहीं रहने की आशंका है। वित्तीय लेनदेन में भी सावधानी बरतें। ये सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) आपके लिए बहुत शुभ नहीं कहा जा सकता है।
13 / 15
मकर: आपको खर्तों में वृद्धि से परेशानी बढ़ सकती है। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) के प्रभाव से सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। मानसिक अशांति भी रह सकती है। थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।
14 / 15
कुंभ: सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) कुंभ राशि से 10वें स्थान पर लग रहा है। आपको जल्द अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। काम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।
15 / 15
मीन: पिता के सेहत को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। मीन राशि से नौवें स्थान पर ये सूर्य ग्रहण (Surya Grahan December 2020) लग रहा है। कुछ और परेशानियां आएंगी लेकिन लेकिन आसानी से आप उनसे सामना करने में कामयाब होंगे। मेहनत कुछ ज्यादा करनी पड़ सकती है। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।
टॅग्स :सूर्य ग्रहणसूर्यराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?