शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को, इस दिन जरूर करें मां लक्ष्मी से जुड़े ये चार उपाय, जीवनभर नहीं होगी पैसों की तंगी

By रुस्तम राणा | Published: October 8, 2022 02:22 PM2022-10-08T14:22:49+5:302022-10-08T14:22:49+5:30

Next

Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर, रविवार को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन पूर्णिमा तिथि को ही शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान इसी तिथि पर हुई थी। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन आपको ये उपाय जरूर करने चाहिए। 

1. आज के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तु जैसे मखाना, सिंघाड़ा, कमल का फूल, पान के पत्ते, सुपारी, इलायची और सफेद कौड़ी आदि अर्पित करता है। उसे जीवनभर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके घर धन-धान्य के भंडार सदा भरे रहते हैं।

3. शरद पूर्णिमा की शाम को तुलसी माता के समक्ष दीपक जलाना चाहिए और तुलसी माता के साथ-साथ भगवान विष्णु जी का भी स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी तरह आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

Disclaimer: इस खबर में दिए गए सभी तथ्य, जानकारी, और उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। लोकमत हिन्दी इनकी पुष्टि नहीं करता है।