शरद पूर्णिमा 2018: आज के दिन राशि के अनुसार इन चीजों को करें दान, घर में आएगी लक्ष्मी

By ललित कुमार | Published: October 24, 2018 01:00 PM2018-10-24T13:00:17+5:302018-10-24T13:28:49+5:30

Next

आज यानि 24 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है, इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के साथ चमकता है, साल में एक बार आने वाली इस पूर्णिमा का महत्व बहुत ज्यादा होता है।

इस दिन प्रसाद के तौर पर खीर बना कर उसे खुले आसमान के नीचे रखने के बाद इससे प्रसाद के तौर ब्राह्मणों को खिलाने से बहुत पूण्य मिलता है।

बता दें राशि के अनुसार आप इस तरह के उपाय कर सकते हैं.. मेष राशी लोग कन्याओं को खीर खिलाएं। वृष राशि के जातक दूध, दही और गाय का घी मंदिर में दान कर सकते हैं। मिथुन राशि के जातक चांदी, दूध और चावल का दान करें। कर्क राशि के जातक गरीबों को मिठाई दान करें।

सिंह राशिके जातक मंदिर में गुड़ का दान कर सकते हैं। कन्या राशि के जातक कन्याओं को खीर खिलाएं। तुला राशि के जातक मंदिर में दूध,आटा,चावल, घी का दान कर सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातक ब्राह्मणों को दूध,चावल व चांदी का दान कर सकते हैं।

धनु राशि के जातक पीले वस्त्र, हल्दी या चने की दाल में मंदिर में दान दे सकते हैं। मकर राशि के जातक किसी नदी में दूध को बहा दें। कुंभ राशि के जातक दृष्टिहीनों को भोजन करायें, जरूर लाभ होगा। मीन राशि के जातक आज के दिन ब्राह्मणों एवं कन्याओं को भोजन करायें।