लाइव न्यूज़ :

Sawan 2023: इस सावन में राशि के अनुसार करें पूजा, भगवान शिव होंगे अतिशीघ्र प्रसन्न

By रुस्तम राणा | Updated: July 1, 2023 15:01 IST

Open in App
1 / 13
Sawan 2023: श्रावण माह 4 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है, जो अधिकमास के चलते 31 अगस्त को समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि सावन में जो कोई भक्त अपनी राशि के अनुसार, भगवान शिव जी की पूजा करता है तो उसे महादेव का अतिशीघ्र आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आप भी सावन में इस बार अपनी राशि के हिसाब से शिव भोलेनाथ की पूजा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
2 / 13
मेष: इस राशि के जातक श्रावण मास में गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव का अभिषेक शहद से करें और गाय को गुड़ खिलाएं। मनोकामना पूर्ण होगी।
3 / 13
वृषभ: सावन में शिवलिंग पर आप इत्र और गंगा जल का अर्पण करें और गाय के दूध से भगवान शंकर का अभिषेक करें। आपको शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
4 / 13
मिथुन: श्रावण मास में इस राशि वाले शिवपुराण पढ़ें और कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। अन्न का दान करें। ऐसा करने से आपके संकट दूर होंगे।
5 / 13
कर्क: सावन में कर्क राशि के जातक गाय के दूध से भगवान का अभिषेक जरूर करें। ऐसा करने से आपको मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा। 
6 / 13
सिंह: आप शहद से रुद्राभिषेक कराएं। नौकरी-व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। साथ ही पारिवारिक क्लेश से छुटकारा मिलेगा।
7 / 13
कन्या: इस राशि के जातक कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करवाएं और सावन सोमवार का व्रत करें। इससे आपको ढेर सारे लाभ मिलेंगे।
8 / 13
तुला: इस राशि वाले सावन में भगवान शिव को इत्र से स्नान कराएं। दही से रुद्राभिषेक करें। आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
9 / 13
वृश्चिक: आप सावन मास में गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कराएं। मसूर की दाल का दान करें। इससे आपको ग्रह दोषों से छुटकारा मिलेगा।
10 / 13
धनु: पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक कराएं। इससे आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 
11 / 13
मकर: आप गंगा जल से भगवान का रुद्राभिषेक कराएं। भगवान को बेल-पत्र और धतूरा अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से शिवजी आपसे शीघ्र प्रसन्न होंगे।
12 / 13
कुंभ: भगवान शिव कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं। अन्न दान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलेगा। इस उपाय से आपको कष्ट-संकट दूर होंगे।
13 / 13
मीन: आप गाय के दूध से रुद्राभिषेक कराएं और शिवपुराण का पाठ करें। यह उपाय आपको हर कार्य में सफलता दिलाने में मदद करेगा।
टॅग्स :सावनज्योतिषीय संकेतभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना