Sawan 2023: सावन में करने जा रहे हैं कांवड़ यात्रा, तो इससे पहले जान लें ये नियम

By रुस्तम राणा | Published: July 13, 2023 02:51 PM2023-07-13T14:51:52+5:302023-07-13T14:51:52+5:30

Next

Kanwar Yatra 2023: यह सावन का पावन महीना चल रहा है। इस महीने करोड़ों शिवभक्त भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं और उसी कांवड़ का जल से शिवजी का अभिषेक करते हैं।

मान्यता है कि ऐसा करने से कांवड़ यात्रियों की समस्त प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है। लेकिन कांवड़ यात्रा करने से पूर्व कांवड़ से जुड़े नियम भी जान लेना आवश्यक है।

बिना स्नान किए कांवड़ को हाथ नहीं लगा सकते, इसलिए स्नान करने के बाद ही कांवड़िए अपने कांवड़ को छू सकते हैं।

कांवड़ यात्रा पूरी होने तक कांवड़ उठाने वाले शिवभक्त को मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से परहेज करना होता है।

कांवड़ यात्रा के दौरान चमड़े की किसी वस्तु का उपयोग, चारपाई का उपयोग, ये सब कावड़ियों के लिए वर्जित कार्य है।

कांवड़ को अपने सिर के ऊपर से लेकर जाना भी वर्जित माना गया है। विश्राम के दौरान कांवड़ को स्वच्छ और उच्च स्थान पर रखना चाहिए।