लाइव न्यूज़ :

शनि राशिफल 2023: नए साल में ये 5 राशिवाले शनि की टेढ़ी नजर से रहेंगे परेशान, रहें जरा संभलकर

By रुस्तम राणा | Updated: December 1, 2022 10:44 IST

Open in App
1 / 6
Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह नए साल की शुरुआत में परिवर्तन करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर शुभ पड़ेगा। साल 2023 में 17 जनवरी को शनि ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में कुछ राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां पांच राशियां हैं जिनके कारण नए साल में शनि गोचर के कारण कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
2 / 6
कर्क राशि के जातकों को नए साल में शनि के गोचर के कारण परेशानियों का सामाना करना पड़ सकता है। साल 2023 में 17 जनवरी से कर्क राशिवालों की शनि ढैय्या शुरु होने जा रही है और शनि ढैय्या का असर ढाई साल तक रहता है। इस अवधि में आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको शारीरिक कष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है। नए साल में आपको अपनी सेहत को लेकर भी सजग रहने की आवश्यकता होगी। शनि की ढैय्या के बुरे प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की आराधना करें।
3 / 6
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नया वर्ष शनि ढैय्या के कारण परेशानीभरा रह सकता है। आपको निजी और पेशेवर जीवन में इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नए साल में विवादों में उलझने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य से काम लेना होगा और सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बिजनेस और नौकरी में चुनौतियां आएंगी। शनि की ढैय्या के दौरान शनि देव की उपासना करना शुभ होगा।
4 / 6
मकर राशिवालों को नए साल में शनि साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण मार्ग में परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि 17 जनवरी 2023 से आपकी शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण प्रारंभ हो जाएगा। नए साल में आपको आर्थिक-मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना पड़ सकता है। शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ होगा।
5 / 6
कुंभ राशिवालों के लिए नया वर्ष सामान्य रहेगा। हालांकि शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण 17 जनवरी 2023 से ही प्रारंभ हो जाएगा, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यदि नए वर्ष में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं तो आपको उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना होगा। आपको अपने जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव की आराधना करना लाभकारी होगा।
6 / 6
मीन राशिवालों को नए साल में कष्टों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ेगा। नए वर्ष के पहले महीने की 17 तारीख से आपकी शनि साढ़ेसाती का पहला चरण प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में आपको आर्थिक क्षेत्र में ध्यान से फैसले लेंगे, अन्यथा उसका परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। शनि साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन शनि देव से संबंधित चीजों का दान करना लाभकारी होगा।
टॅग्स :राशिफल 2023शनि देवज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत