Ram Navami 2023 Date: कब है राम नवमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 29, 2023 11:25 AM2023-03-29T11:25:32+5:302023-03-29T11:25:32+5:30

Next

रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन मनाया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।

रावण के अत्याचारों का दमन करने के लिए भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर में भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। इस साल यह पर्व गुरुवार, 30 मार्च को मनाया जाएगा।

इस अवसर रामभक्तों के द्वारा उपवास किया जाता है और उनके द्वारा विधि-विधान से पूजा की जाती है।

नवमी तिथि प्रारंभ - 29 मार्च की रात 09:07 मिनट से शुरू है और नवमी तिथि समाप्त- 30 मार्च 2023 की रात 11:30 मिनट पर तक है।

पूजा का मुहूर्त सुबह- 11:11 मिनट से लेकर 01:40 मिनट तक

मान्यता है कि राम नवमी के दिन भगवान राम और मां भगवती की विधिवत पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और समस्त प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

इस दिन चैत्र नवरात्रि का भी समापन होता है जिसके लोग कन्या पूजन भी करते हैं।