Navratri 2022: नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वैष्णो देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: September 26, 2022 10:24 AM2022-09-26T10:24:54+5:302022-09-26T10:27:41+5:30

Next

देशभर में आज से शुरू हो रहे नवरात्रि 2022 की धूम है। (फोटो: Twitter/ANI)

माता के भक्त सुबह से ही मंदिरों में माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। (फोटो: Twitter/ANI)

कटरा में नवरात्रि उत्सव के पहले दिन वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। (फोटो: Twitter/ANI)

नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। (फोटो: Twitter/ANI)

बता दें कि आज से शुरू हो रहे नवरात्र 04 अक्टूबर को संपन्न हो जाएंगे और 05 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। (फोटो: Twitter/ANI)

आज के दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और ऐसा माना जाता है कि आज के दिन मां की सच्चे मन से पूजा करने से माता भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। (फोटो: Twitter/ANI)