लाइव न्यूज़ :

Mysore Dussehra 2023: दुनिया भर में फेमस है मैसूर पैलेस दशहरा उत्सव, यहां देखें तस्वीरें

By अनुभा जैन | Updated: October 11, 2023 12:01 IST

Open in App
1 / 8
दशहरे के इन 10 दिनों के दौरान मैसूर शहर नई दुल्हन की तरह सज जाता है। दशहरा और नवरात्रि उत्सव के लिए, वजन 280 किलोग्राम और 800 साल से अधिक पुराना, रत्न जड़ित स्वर्ण सिंहासन इस बार भी स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकाला गया और सोमवार को मैसूरु महल के दरबार हॉल में निजी दरबार के लिए असेंबल किया गया। सिंहासन को पूर्ववर्ती मैसूर शाही परिवार की सदस्य प्रमोदा देवी वाडियार की देखरेख में तैयार किया गया था।
2 / 8
गणपति होम, चामुंडी पूजा और अन्य रीति-रिवाज महल के पुजारियों की उपस्थिति में आयोजित किए गए। इसी प्रकार 750 कि.ग्रा. ’हाउदा’ (ऊंट/हाथी की पिछली सीट) को एक हाथी की पीठ पर लगाया जाएगा और इसे मैसूर की सड़कों पर परेड किया जाएगा।
3 / 8
श्री यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार मैसूर रॉयल हाउस के 27वें और वर्तमान संरक्षक हैं। श्री यदुवीर शाही पोशाक पहन कर और स्वर्ण सिंहासन पर बैठकर 15 अक्टूबर से अपना 9वां निजी दरबार आयोजित करेंगे।
4 / 8
दशहरा उत्सव समाप्त होते ही स्वर्ण सिंहासन फिर से खंडित कर 8 नवंबर को महल के मुख्य कक्ष में पुनः स्थापित कर दिया जाता है। बॉक्स आइटमः इसके अलावा, एक दिलचस्प तथ्य के रूप में, विजयदशमी के दिन जम्बू सवारी के दौरान बड़े सजाए गए हाथी मुख्य आकर्षण होते हैं इन हाथियों के सोने से जड़े आभूषणों में 3 फुट लंबा माथे का टुकड़ा, यानी, नेट्टीपट्टम, सिंगोटी शामिल है जो हाथियों के दांतों को ढकता है, गर्दन की घंटियाँ और रस्सियाँ, पायल, याक की पूंछ के बालों से बनी व्हिस्क, और रंगीन छतरियां। आभूषण केरल के कारीगरों द्वारा बनाए जाते हैं और जंबू सावरी के समय जनता के देखने के लिए प्रदर्शित किए जाते हैं।
5 / 8
मैसूर पैलेस बोर्ड के उप निदेशक टीएस सुब्रमण्यम ने बताया कि ये आभूषण 2013 में एसबीआई और स्टेट बैंक ऑफ मैसूर द्वारा सार्वजनिक बोर्ड को दान किए गए थे। उन्होंने कहा, हालांकि हाल ही में कोई नया आभूषण दान नहीं किया गया है, लेकिन इन आभूषणों को नए आभूषणों से बदलने में रुचि दिखाई गई है।
6 / 8
एच.चंद्रशेखर, एसीपी मैसूर पैलेस ने बताया कि आभूषण एसीपी कार्यालय की कस्टडी में हैं और विजयादशमी (जंबू सावरी दिवस) से एक दिन पहले वन विभाग को सौंप दिए जाएंगे।
7 / 8
दशहरा के भव्य समापन के बाद उन्हें वापस एसीपी कार्यालय में लौटा दिया जाएगा।।
8 / 8
मैसूर पैलेस का ऐतिहासिक रत्न-जड़ित स्वर्ण सिंहास महल के मुख्य कक्ष से निकाल दशहरा उत्सव के लिए तैयार किया गया है।
टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)दुर्गा पूजात्योहारहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल