लाइव न्यूज़ :

Mauni Amavasya 2022 : मौनी अमावस्या पर करें ये 4 उपाय,धन-दौलत, वंश में होगी वृद्धि

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: February 1, 2022 08:45 IST

Open in App
1 / 5
मौनी अमावस्या इस साल 1 फरवरी, (मंगलवार) को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) का विशेष महत्व बताया गया है। मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखा जाता है इस कारण इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है।  मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों खासकर प्रयाग के संगम में स्नान एवं दान आदि करने का महत्व है। ऐसा करने से जातक को सकारात्मक उर्जा मिलती है। साथ ही दुख, गरीबी से मुक्ति मिलती है और कार्यों में भी सफलता मिलती है।आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में :- 
2 / 5
ऐसा कहते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन पवित्र गंगा नदी का पानी अमृत बन जाता है। इसलिए इस दिन गंगा में स्नान का महत्व बहुत बढ़ जाता है। कई लोग तो केवल मौनी अमावस्य ही नहीं बल्कि पूरे माघ महीने में गंगा में स्नान करते हैं। यदि घर पर स्नान करें तो नहाने के जल में कुछ बूंदे गंगा जल की अवश्य मिलाएं।
3 / 5
जानकारों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन तिल के दान का विशेष महत्व है। साथ ही अन्न, तेल, सूखी लकड़ी, गर्म कपड़े, अन्य वस्त्र, कंबल आदि का भी दिन किया जा सकता है। ग्रह दोष दूर करने के लिए भी इन चीजों का दान बेहद महत्वपूर्ण होता है।
4 / 5
मौनी अमावस्या के दिन दूध, चावल, खीर, मिश्री और बताशा आदि भी दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा दूध देने वाली गाय, दर्पण आदि भी दान किए जा सकते हैं। इन चीजों के दान से अच्छे स्वास्थ्य और ज्ञान की प्रप्ति होती है। 
5 / 5
नियमों के अनुसार साधक को स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद दान आदि करना चाहिए। मौनी अमावस्या कि दिन पितरों का तर्पण करने की भी मान्यता है। मौनी अमानस्या के दिन पितृगण पितृलोक से आकर संगम में स्नान करते हैं। साथ ही देवता भी अदृश्य रूप में इस दिन गंगा में स्नान करते हैं। यही कारण है कि पितरों के तर्पण की इस दिन परंपरा है। 
टॅग्स :मौनी अमावस्याहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स