लाइव न्यूज़ :

गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खबर, भक्तों की भारी भीड़ की उम्मीद

By संदीप दाहिमा | Updated: May 20, 2023 21:25 IST

Open in App
1 / 5
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है और उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने शनिवार को अतिरिक्त उपाय करने का आह्वान किया। (फोटो- इंस्टाग्राम)
2 / 5
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने आह्वान किया कि सभी प्रवेश बिंदुओं पर तैनात सुरक्षा बलों और अन्य कर्मियों को सतर्क रहना चाहिए ताकि कोई तीर्थयात्री बिना जांच और पंजीकरण के तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग में प्रवेश न कर सके। (फोटो- इंस्टाग्राम)
3 / 5
उन्होंने तीर्थयात्रा के निर्धारित मार्ग पर किसी भी संदिग्ध तत्व के अलावा टट्टू कुलियों के सत्यापन और उनकी गणना पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस साल एक जनवरी से 15 मई तक 33 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने प्रसिद्ध मंदिर की यात्रा की है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग चार लाख अधिक है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
4 / 5
अंशुल गर्ग अगले कुछ महीनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या की प्रत्याशा में व्यापक सुरक्षा और परिचालन तैयारियों के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम तीर्थ यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अचूक उपायों पर चर्चा की गई। अंशुल गर्ग ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे देश में गर्मी की छुट्टियां करीब आ रही हैं और मंदिर एक पर्यटन स्थल है, हम भक्तों की भारी भीड़ की उम्मीद कर रहे हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)
5 / 5
परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा के लिए विभिन्न मोर्चों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है, जिसमें आरएफआईडी कार्ड जारी करना और सत्यापन करना और प्रभावी भीड़ प्रबंधन शामिल है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरMataहिंदू त्योहारगर्मी में ट्रेवलट्रेवलtravel
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग