जीवन की सीख: ये 4 बुरी आदतें व्यक्ति को बनाती हैं कंगाल, आज ही करें त्याग By रुस्तम राणा | Published: June 8, 2023 08:40 PM 2023-06-08T20:40:33+5:30 2023-06-08T20:42:35+5:30
Next Next Garuda Purana Niti: बुरी आदतें व्यक्ति को पतन की ओर ले जाती है। इसलिए नैतिक शिक्षा में हमें अक्सर यह सिखाया जाता है कि हमें बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए। कुछ हमारे धर्म ग्रंथ भी इस बात को पुरजोर तरीके से कहते हैं हमें बुरी आदतों को छोड़ना और अच्छी आदतों का अनुसरण करना चाहिए।
गरुण पुराण के अनुसार, कुछ विशेष बुरी आदतें व्यक्ति को कंगाली की तरफ धकेलती हैं। इन आदतों का त्याग व्यक्ति को जितनी जल्दी हो सके करना चाहिए। ये आदतें इस प्रकार हैं-
घमंड व्यक्ति को पतन की ओर ले जाता है। इसलिए यह कहा जाता है कि व्यक्ति को कभी भी धन, स्वास्थ्य, पुत्र, बुद्धि आदि किसी भी चीज का घमंड नहीं होना चाहिए। घमंड या अहंकर व्यक्ति के बुद्धि को भ्रष्ट कर देती है और ऐसा व्यक्ति समाज से भी दूर होता चला जाता है।
लालच बुरी बला है। इस बुरी आदत से व्यक्ति को तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। लोभ-लालच सुखी जीवन को नष्ट कर देती है। लालची व्यक्ति सफलता को प्राप्त करने के लिए मेहनत के बजाय गलत मार्ग को अपनाता है और ऐसी परिस्थिति में वह कभी भी जीवन के सुखों का भोग नहीं कर पाता है।
कमजोर लोगों का शोषण करना बुरी बात है। किंतु कुछ लोगों की यह आदत होती है। वह अपने से कमजोर लोगों को दबाना चाहते हैं। ध्यान रखिए, गरीब, असहाय और मजदूरों का शोषण करने वाले और उनका हक छीनने वाले बहुत जल्दी कंगाल हो जाते हैं।
कुछ लोग मैले कुचैले बनकर रहते हैं। गंदे कपड़े पहनते हैं, जोकि एक बहुत ही गंदी आदत है। गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे लोग जो गंदे कपड़े पहनते हैं, स्नान नहीं करते और गंदे नाखून रखते हैं उन्हें भी दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।