Guru Nanak 550th Birth Anniversary: कुछ इस अंदाज में मनाया जा रहा है गुरु नानक जी की 550वीं जयंती, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 12, 2019 12:12 PM2019-11-12T12:12:03+5:302019-11-12T12:12:03+5:30

Next

सिक्खों का सबसे बड़ा पर्व, प्रकाश पर्व इस साल देशभर में 12 नवंबर को मनाया जा रहा है।

गुरु नानक देव की जयंती को सिक्ख समुदाय पूरी धूम से मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस पर्व को मनाया जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही सिक्खों के गुरु, गुरु नानक देव जी ने संवत् 1526 में अवतरण लिया था। इसीलिए इस दिन को पूरा सिक्ख समुदाय उत्साह और उल्लास से मनाता है।

गुरु नानक देव ने सिक्ख धर्म की स्थापना की थी। बचपन से ही गुरु नानक देव ने अपने व्यक्तिव में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म-सुधारक, समाजसुधारक जैसे गुण थे।

बचपन में ही उन्होंने कई चमत्कारी चीजें की जिसे देखकर गांव के लोगों ने उन्हें दिव्य व्यक्तित्व वाला मानने लगे। उन्होंने देश से बुराई खत्म करने के लिए कई यात्राएं की जिसमें लोगों को शिक्षित भी किया।

गुरु नानक देव के पिता का नाम मेहता कालू और माता का नाम तृप्त देवी था। नानक देव जी की बहन का नाम नानकी था। बचपन से ही गुरु नानक ने कई ऐसी चमत्कारी चीजें शुरु कर दी कि लोग उन्हें दिव्य मानने लगे।

गुरु नानक बचपन से ही सांसारिक विषयों से उदासीन रहा करते थे। उन्होंने अपना सारा समय आध्यात्मिक चिंतन और सत्संग में व्यतीत किया। लोगों को भी वो ईश्वर से जुड़े रहने की ही शिक्षा देते आए।