लाइव न्यूज़ :

Febuary 2023 Vrat Tyohar: फरवरी माह में महाशिवरात्रि, रविदास जयंती समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2023 13:59 IST

Open in App
1 / 9
फरवरी 2023 में हिन्दू धर्म के कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आएंगे। इस महीने जया और विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा, रविदास जयंती जैसे प्रमुख व्रत त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं फरवरी में के प्रमुख व्रत त्योहार की लिस्ट:-
2 / 9
1 फरवरी 2023 - जया एकादशी जया एकादशी व्रत 1 फरवरी को रखा जाएगा। माघ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
3 / 9
2 फरवरी 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल) हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत माह में दो बार त्रयोदशी तिथि के दिन किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधि विधान से की जाती है। 02 फरवरी को प्रदोष व्रत (शुक्ल) रखा जाएगा। जबकि दूसरा प्रदोष व्रत (कृष्ण) 18 फरवरी को रोखा जाएगा।  
4 / 9
5 फरवरी 2023 - रवि दास जयंती, माघ पूर्णिमा व्रत माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा 5 फरवरी को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, व्रत-पूजन एवं दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन रविदास जयंती मनाई जाती है।
5 / 9
9 फरवरी 2023 - संकष्टी चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी में भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग में प्रत्येक मास में कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। 9 फरवरी को फाल्गुन मास की कृष्ण की संकष्टी चतुर्थी होगी।
6 / 9
13 फरवरी 2023 - कुंभ संक्रांति हिन्दू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व होता है। 13 फरवरी को कुंभ संक्रांति है। इस दिन सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य और शनि का मिलन होगा। संक्रांति के दिन सूर्य पूजा की जाती है।
7 / 9
16 फरवरी 2023 - विजया एकादशी हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। विजया एकादशी व्रत 16 फरवरी को रखा जाएगा। फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने वाले जातक को विजय प्राप्त होती है।
8 / 9
18 फरवरी 2023 - महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा और व्रत के माध्यम से देवों के देव महादेव को प्रसन्न करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि व्रत 18 फरवरी को रखा जाएगा।
9 / 9
20 फरवरी 2023 - फाल्गुन अमावस्या फाल्गुन अमावस्या इस बार 20 फरवरी को है। हिन्दू धर्म में यह तिथि विशेष महत्व रखती है। शास्त्रों में इसे पितरों को प्रसन्न करने वाली तिथि के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि पितरों के मोक्ष के लिए फाल्गुन अमावस्या विशेष है। इसके साथ ही इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
टॅग्स :महाशिवरात्रिहिंदू त्योहारएकादशीपूर्णिमाअमावस्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स